{"_id":"5e3dacfd8ebc3ee5c65b1aa3","slug":"the-crooks-shot-bus-conductor-in-baghpat-district-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: बस में घुसे बदमाश, परिचालक को मारी गोली, नगदी लूटकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बागपत: बस में घुसे बदमाश, परिचालक को मारी गोली, नगदी लूटकर फरार
Sat, 08 Feb 2020 12:01 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने परिचालक को गोली मारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत से बड़ौत आ रही बस में दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर परिचालक को गोली मारकर फरार हो गए। परिचालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात के समय बागपत से बड़ौत आ रही निजी बस में सिसानी गांव के पास दो बदमाश घुस आए। बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर परिचालक नरेंद्र पाल पुत्र इंद्रपाल निवासी छपरौली से 5000 रुपये छीन लिए। विरोध करने पर परिचालक को गोली मारकर फरार हो गए। इस दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दिल्ली के बदमाशों में गोलीबारी, एक युवक की मौत, दूसरे को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल नरेंद्र को अस्पताल भेजा और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। वहीं नरेंद्र की हालत बिगड़ने पर देर रात मेरठ रेफर कर दिया गया। कोतवाल अजय शर्मा का कहना था कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों को पकड़ा जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/