फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The accused Vinay was murdered by five of his friends in Baghpat district

खुलासा: दोस्त निकले हिस्ट्रीशीटर के कातिल, ये रही हत्या की बड़ी वजह, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 01 Nov 2019 06:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Nov 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
The accused Vinay was murdered by five of his friends in Baghpat district
दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

बागपत में खेकड़ा कस्बे के हिस्ट्रीशीटर विनय उर्फ बुडढ़ा की हत्या लूट के मोबाइल को लेकर पांच दोस्तों ने की थी। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर हत्या की गई थी। तीन आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।

विज्ञापन


एएसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि खेकड़ा की रामपुर पट्टी निवासी सुधीर पुत्र जय कुमार ने 20 अक्तूबर को सूचना दी थी कि 19 अक्तूबर को उसके भाई विनय उर्फ बुडढ़ा (42) का पांच बदमाश अपहरण कर ले गए हैं। उसने सोनू पुत्र दयाचंद त्यागी, सचिन त्यागी पुत्र भूषण त्यागी निवासी बड़ागांव, चिंटू पुत्र महेश, जूली पुत्र सोमपाल निवासी खेकड़ा और अन्य अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। विनय उर्फ बुडढ़ा खेकड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर था। 
विज्ञापन


गत 21 अक्तूबर को मुरादनगर पुलिस को हिंडन नदी में एक शव मिला था। सोशल मीडिया पर शव के फोटो वायरल होने पर खेकड़ा थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने मुरादनगर पुलिस से संपर्क किया। परिजनों ने मुरादनगर थाने पहुंचकर शव की शनाख्त विनय उर्फ बुडढ़ा के रूप में की। शुक्रवार को खेकड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी चिंटू त्यागी निवासी बड़ागांव, अंकित पुत्र महेंद्र निवासी खेकड़ा को गिरफ्तार किया। दोनों ने हिस्ट्रीशीटर की हत्या का जुर्म स्वीकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दोस्तों ने ढाबे पर पिलाई शराब फिर खाया खाना, अब खुला सोनू के कत्ल का असली राज

हिंडन नदी में फेंक दिया था शव
एएसपी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर ने कस्बे के रहने वाले अवधेश से मोबाइल छीना था। 19 अक्तूबर को आरोपी अंकित के प्लाट पर लूट के मोबाइल को लेकर उसका अपने पांचों साथियों से झगड़ा हो गया था। इस पर पांचों साथियों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। सोनू त्यागी की कार में शव को रखकर ले गए थे और हिंडन नदी में फेंक दिया था। पुलिस शेष बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। जल्दी ही उन्हे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

तीन माह पहले जेल से बाहर आए थे जूली व सोनू
पुलिस ने बताया कि आरोपी जूली और सोनू त्यागी शातिर अपराधी है। दोनों पर हत्या, लूट, जानलेवा हमले के कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों तीन माह पहले जेल से जमानत पर छूटकर आए थे। हिस्ट्रीशीटर विनय उर्फ बुडढ़ा के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम दे थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed