फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   teen age girl sexualy assaulted by his step-father and relative in shamli up FIR ragestered

शर्मनाक: सौतेले पिता और रिश्तेदार ने मिलकर किशोरी से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Sun, 06 Jan 2019 12:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 06 Jan 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
teen age girl sexualy assaulted by his step-father and relative in shamli up FIR ragestered
सांकेतिक तस्वीर
यूपी के शामली जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिले के कांधला शहर में 16 वर्षीय किशोरी के साथ सौतेले पिता और उसके रिश्ते के भाई पर कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपियों ने इस कृत्य का एक वीडियो भी बनाया और इसे वायरल करने की किशोरी को धमकी भी दी। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय अधिकारी राजेश कुमार तिवारी के अनुसार घटना शनिवार की है और पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सौतेले पिता वसीम और उसके रिश्तेदार तनवीर के खिलाफ भादंवि की विभिन्न धाराओं और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और घटना की वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे किसी को कुछ नहीं बताने का दबाव बनाया। 

शिकायतकर्ता ने पहले पति के निधन के बाद पिछले साल अक्टूबर में वसीम से शादी की थी। पुलिस के अनुसार आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। 

इस बीच, एक अन्य घटना में ट्रक चालक ने 16 वर्षीय किशोर का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। लड़का उसके लिए ट्रक सहायक की नौकरी करता था। क्षेत्रीय अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि घटना शनिवार को शामली जिले में हुई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed