Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rs 40,000 in cash and two gold rings stolen from a house in Shakti Nagar

Kaithal News: शक्ति नगर में मकान से 40 हजार रुपये और सोने की दो अंगूठियां चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Rs 40,000 in cash and two gold rings stolen from a house in Shakti Nagar
कैथल। शक्ति नगर में चोरों ने एक मकान से 40 हजार रुपये नकद और सोने की दो अंगूठियां चोरी कर लीं। कर्मवीर जोगी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अक्तूबर को वे सुबह करीब 3:40 बजे सब्जी मंडी के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे लौटे तो मकान के अंदर सामान बिखरा हुआ मिला। कमरों में जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अलमारी में रखी 40 हजार रुपये की नकदी और सोने की दो अंगूठियां गायब थीं। चोरी हुई एक अंगूठी करीब आधा तोले की थी जबकि दूसरी का वजन चार ग्राम था। घर में सामान की जांच करने पर चोरी का पता चला। इसके बाद उसने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की लेकिन चोरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed