Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mother and daughter die in accident; brother-in-law critically injured

Gonda News: हादसे में मां-बेटी की मौत, देवर गंभीर

Tue, 10 Nov 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 10 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter die in accident; brother-in-law critically injured
करिश्मा व सफिया की फाइल फोटो और गमगीन परिजन। संवाद
कटरा बाजार/दुबहा बाजार। दुबहा-कटरा मार्ग पर चौहानपुरवा के पास रविवार सुबह गिट्टी व मौरंग लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत हो गई और बाइक चला रहा महिला का देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग रहे चालक को लोगों ने करीब आधा किलोमीटर तक पीछा करके पकड़ लिया।
विज्ञापन

कौड़िया थाना क्षेत्र के दुबहा बाजार निवासी शाहिद अली ने बताया कि उनकी पत्नी सफिया (30) आठ माह की बेटी करिश्मा की दवा लेने के लिए देवर साबिर के साथ बाइक से करनैलगंज जा रही थीं। रविवार सुबह आठ बजे चौहानपुरवा के पास कटरा की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साबिर की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सफिया और करिश्मा गंभीर रूप से घायल हो गईं। साबिर को भी चोटें आईं। आसपास के लोगों ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. इंदू राणा ने बताया कि अस्पताल पहुंचने तक सफिया और करिश्मा की मौत हो चुकी थी। घायल साबिर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। साबिर की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आनंद कुमार राय ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में शाहिद अली की तहरीर पर चालक जवाहर लाल के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।


दो बेटों और एक बेटी के पिता हैं शाहिद
शाहिद मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके दो बेटे रिजवान (12) और इमरान (4) हैं। बेटी करिश्मा और पत्नी सफिया की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों बेटों के सिर से मां का साया उठ गया।

करिश्मा व सफिया की फाइल फोटो और गमगीन परिजन। संवाद

करिश्मा व सफिया की फाइल फोटो और गमगीन परिजन। संवाद

करिश्मा व सफिया की फाइल फोटो और गमगीन परिजन। संवाद

करिश्मा व सफिया की फाइल फोटो और गमगीन परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed