फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   superstition in meerut

चौतरफा मांग, गिरफ्तार हो ‘नरपिशाच’ बाबा

Tue, 13 Oct 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 13 Oct 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
superstition in meerut

जिस ‘नरपिशाच’ बाबा ने मृत मानिक के 72 घंटे में जीवित होने का दावा किया था। उसकी कलई खुलने पर अब जनता ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि यदि यह हैवान 48 घंटे में गिरफ्तार नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन होगा। छह साल के मासूम मानिक के शव के साथ वहशियाना हरकतें करने के आरोपी ‘नरपिशाच’ बाबा की गिरफ्तारी की मांग चौतरफा उठने लगी है।

विज्ञापन


सोमवार को ओम शिव महाकाल सेवा समिति, साधू संत व राजनीतिक लोग पीड़ित परिवार को लेकर ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हंगामा किया। कहा कि आरोपी हर हाल में गिरफ्तार होने चाहिए।
विज्ञापन


यह दिखाई थी हैवानियत

मानिक के व्यापारी पिता शिवशक्ति नगर ब्रह्मपुरी निवासी व्यापारी कपिल मित्तल ने रविवार को थाना ब्रह्मपुरी पर मुख्य आरोपी तथाकथित बाबा संजय बंसल, उसके भाई ब्रिजेश, इनकी पत्नियों और भतीजे चेतन निवासी इंद्रानगर, ब्रह्मपुरी के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि आरोपियों ने मानिक को जिंदा करने का झांसा देकर उनकी भावनाओं से खिलवाड़ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपी भाईयों ने 78 घंटे पूजा पाठ का ढोंग करते हुए मानिक के शव के साथ वहशियाना हरकतें कीं। मृत मानिक के मुंह में अपने मुंह से पानी डाला। मानिक के मुंह में अंगुली डालकर खून निकालकर उसको चाटा। उसमें थप्पड़ बजाए। सिर के बाल पकड़कर उठाया। उसके शरीर के सारे जोड़ तोड़ दिए। जिससे मानिक का शरीर मुलायम लगता रहे। मानिक के शरीर के ऊपर चढ़कर बैठकर कोई क्रिया करते थे। मानिक के शव को गरम पानी से दिन में तीन बार साफ कराते थे। जब 78 घंटे से ज्यादा हो गए तो सभी आरोपी घर से चुपचाप फरार हो गए।

दबिश में मिला ताला
नामजद मुख्य आरोपी संजय बंसल की दुकान ब्रह्मपुरी थाने के सामने है। एसओ ब्रह्मपुरी यादराम यादव का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई। लेकिन उनके घरों और दुकानों पर ताले लटके मिले। आरोपियों के मोबाइल फोन भी बंद हैं। पुलिस पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में गई है। वहां से लौटते ही आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश देकर गिरफ्तारी की जाएगी।


‘नहीं करेंगे आरोपी की पैरवी’

नामजद आरोपियों के परिवार से जुड़े एक दर्जन लोग सोमवार सुबह व्यापारी कपिल मित्तल के घर पहुंचे। जिनको देखकर लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोपियों के परिजनों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर नामजद आरोपी संजय बंसल को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही। कहा है कि हम आपका दर्द समझते हैं। किसी भी हालत में आरोपी की कोई पैरवी नहीं करेगा। तब जाकर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed