{"_id":"58b4775a4f1c1bec27831054","slug":"statue-of-baaba-sahab-demolished-in-jatoli-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिटौली में बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ी, हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिटौली में बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ी, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिटौली गांव में रविवार रात असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी। सोमवार सुबह इसका पता चलने पर दलित समाज ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
पुलिस के अनुसार जिटौली गांव में दलित समाज की सार्वजनिक जमीन पर यह प्रतिमा अस्थायी रूप से रखी हुई थी। जल्द ही यहां पर मार्बल की प्रतिमा लगाने की तैयारी थी। इसको लेकर गांव के दूसरे पक्ष में नाराजगी थी। जिसके चलते प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सैकड़ों लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा प्रशांत कपिल ने ग्रामीणों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। इस दौरान पुष्पेंद्र जाटव, राजीव डाबका, डॉ. हितेंद्र कुमार, लोकेंद्र कुमार, नीरज सिद्धार्थ, नीरज कुमार, सोनू जाटव, लोकेश, अक्षय कुमार, अतुल कुमार, राजन, संदीप, सर्वेश, तरुण जाटव, कपिल जाटव, मोहित कुमार, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे। सीओ दौराला वीएस वीर कुमार का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।