{"_id":"59536c034f1c1ba94a8b4a7d","slug":"ssp-sahib-the-son-was-murdered-file-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी साहब, बेटे की हत्या की गई, रिपोर्ट दर्ज कर लो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसपी साहब, बेटे की हत्या की गई, रिपोर्ट दर्ज कर लो
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 28 Jun 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोला की झाल पर 19 जून को मिली युवक की लाश के मामले में परिजनों ने जानी पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के साथ एसएसपी से मिलकर युवक के तीन दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
खरखौदा थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी मायावती ने बताया कि उसका बेटा बिंटू उर्फ विनेश लिसाड़ी गेट के एक फैक्ट्री में काम करता था। 18 जून को वह घर नहीं आया तो फैक्ट्री मालिक ने बताया कि बिंटू फैक्ट्री में काम करने वाले तीन दोस्तों के साथ भोला की झाल पर नहाने गया था। अगले दिन जब वह उसे तलाशने भोला की झाल पहुंचे तो वहां बिंटू का शव रेत में दबा मिला। परिजनों ने एसएसपी के समक्ष दावा किया कि पोस्टमार्टम में बिंटू की एक पसली टूटी मिली है। आरोप लगाया कि बिंटू के दोस्तों ने ही उसकी हत्या की है। लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही। एसएसपी ने सीओ से जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है। उधर, इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि दोस्तों के साथ नहाते समय बिंटू की नहर में डूबने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम में भी मौत की वजह डूबना आया है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/