{"_id":"5ce26c7fbdec2207680ebcf2","slug":"shopkeeper-shot-dead-by-badmash-during-the-daytime-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पेस्टीसाइड विक्रेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, पुलिस मौके पर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: पेस्टीसाइड विक्रेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, पुलिस मौके पर
Mon, 20 May 2019 02:29 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 20 May 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली जिले के कोतवाली इलाके में माजरा रोड पर सोमवार दोपहर डेढ़ बजे एक पेस्टीसाइड विक्रेता की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार देव गार्डन के निकट किसान सेवा केंद्र के नाम से पेस्टीसाइड की दुकान करने वाले युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। वहीं मृतक का नाम अमित बालियान निवासी काकड़ा थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर बताया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन