फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shamli police gathered information in chandigarh in Double murder case, two women dead body were found in forest

शामली: दोहरे हत्याकांड में पहुंचकर जुटाई जानकारी, जंगल में मिले थे दो युवतियों के शव 

Tue, 11 Aug 2020 10:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 11 Aug 2020 10:38 PM IST
सार

  • कैराना के संदिग्ध मकान से गिरफ्तार किए गए थे ड्रग तस्कर 

विज्ञापन
shamli police gathered information in chandigarh in Double murder case, two women dead body were found in forest
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में दो युवतियों के शव मिलने के मामले में कैराना पुलिस ने चंडीगढ़ पहुंचकर जानकारी जुटाई। दरअसल, कैराना स्थित जिस मकान से हत्याकांड के तार जुड़े होने का संदेह जताया जा रहा है, उसमें से एक ड्रग तस्कर को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे चंडीगढ़ में पेशी पर लाया गया था, जहां पहुंचकर कैराना कोतवाल ने उससे जानकारी जुटाई है। 

विज्ञापन


20 मई को जगनपुर से जंगल में दो युवतियों के शव खून से लथपथ मिले थे। फोरेंसिक टीम ने आर्यपुरी बंजारा बस्ती के एक संदिग्ध मकान से महत्वपूर्ण सुराग जुटाए थे, जबकि मकान मालिक पहले ही परिवार सहित फरार हो गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मकान के अंदर से खून के धब्बों सहित 20 सैंपल डीएनए जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजे थे, जिनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। अज्ञात युवतियों के शव मिलने के पांच दिन बाद 25 मई को हरियाणा पुलिस ने आर्यपुरी बंजारा बस्ती के संदिग्ध मकान में रात्रि में दबिश देकर ड्रग्स कारोबार से जुड़े रोबिन, उसकी पत्नी, व दो भाइयों को गिरफ्तार किया था, जो रोहतक जेल में बंद हैं। तीन दिन पहले भी फोरेंसिक टीम ने मकान में पहुंचकर कुछ अन्य साक्ष्य जुटाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा चंडीगढ़ गए। वहीं पर संदिग्ध मकान से गिरफ्तार किए गए रोहतक जेल में बंद रोबिन को चंडीगढ़ कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। कोर्ट से बाहर ही कैराना कोतवाली प्रभारी ने दोहरे हत्याकांड के मामले में रोबिन से पूछताछ करते हुए कुछ जानकारियां जुटाईं।


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चंडीगढ़ में रोबिन से पूछताछ की गई थी। रोबिन 22 मई को कैराना स्थित संदिग्ध मकान पर आया था जहां से 25 मई को उसे हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed