{"_id":"5f291f168ebc3e9faf5b1e35","slug":"shamli-news-criminal-ehsan-reached-in-police-station-with-affidavit-and-says-that-he-will-be-commit-not-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनकाउंटर के डर से थाने पहुंचा आरोपी, अपराध से किया 'तौबा-तौबा', गोकशी के दो मामले हैं दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एनकाउंटर के डर से थाने पहुंचा आरोपी, अपराध से किया 'तौबा-तौबा', गोकशी के दो मामले हैं दर्ज
Tue, 04 Aug 2020 02:13 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 04 Aug 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में मंगलवार को एक गोकशी का आरोपी आत्मसमर्पण के लिए कोतवाली पहुंच गया। इस दौरान उसके हाथों में अपराध से तौबा-तौबा लिखा हुआ एक पर्चा भी था। वहीं 15 दिन पूर्व गोकशी की सूचना पर पुलिस ने एक मकान पर छापा मारा था। जहां से यह आरोपी फरार हो गया था।
विज्ञापन
बताया गया कि 21 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे कैराना पुलिस ने गांव भूरा में एक मकान में गोकशी पकड़ी थी। पुलिस ने मौके से गोकशी कर रहे आरोपी यूसुफ निवासी गांव भूरा को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीन आरोपी एहसान, आरिफ व नसीम मौके से फरार हो गए थे। पांच दिन बाद फरार तीन आरोपियों में से आरिफ व नसीम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया था, लेकिन एहसान निवासी गांव भूरा फरार चल रहा था।
विज्ञापन
एहसान मंगलवार को अपने हाथों में अपराध से तौबा-तौबा लिखा एक पर्चा लेकर कोतवाली पहुंचा और प्रभारी प्रेमवीर राणा के सामने पेश हुआ। उसने बताया कि उस पर गोकशी के दो मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन मैं अब से अपराधों से तौबा करना चाहता हूं। मुझे आप गिरफ्तार कर जेल भेज दीजिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: हत्या मामले में सामने आई पुलिस की बड़ी लापरवाही, कोतवाली प्रभारी और एसआई निलंबित
कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गोकशी के दो मुकदमे दर्ज मिले हैं। एहसान ने खुद कोतवाली में आकर अपराध से तौबा की। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
वहीं आरोपी ने बताया कि पुलिस कही उसका एनकाउंटर न कर दे, इसलिए भी उसने कोतवाली में आत्मसमर्पण किया है। वह अब अपराध से दूर रहना चाहता है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/