मर्डर केस: मुस्लिम समझकर कब्रिस्तान में दफनाया, जांच में सामने आया ये सच तो निकलवाया शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के निर्देश पर पानीपत के युवक सागर के शव को पुलिस ने कब्र से निकलवा कर परिजनों को सौंप दिया। 18 जून को पुलिस ने शनाख्त नहीं होने पर मुस्लिम मानते हुए शव को अज्ञात में ही कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक करा दिया था। मामला यूपी के शामली जनपद का है।
18 जून को यमुना में मिले अज्ञात शव को पुलिस ने मुस्लिम मानते हुए पोस्टमार्टम के बाद शामली ईदगाह के निकट स्थित कब्रिस्तान में दफनवा दिया था। 27 जून को पानीपत के एसएचओ सुमित कुमार ने कैराना कोतवाली पहुंचकर बताया था कि 17 जून को पानीपत निवासी सागर लापता हो गया था। 25 जून को मृतक के पिता किरणपाल ने पानीपत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि सागर की तीन दोस्तों ने शराब के नशे में हुए झगड़े में यमुना में डुबा कर हत्या कर दी थी।
बताया गया कि सागर हिंदू था और प्राइवेट पार्ट्स के ऑपरेशन के कारण पहचान गलत होने पर उसके शव को कब्रिस्तान में दफनाया गया था। शुक्रवार की सुबह डीएम की अनुमति के बाद ईदगाह के निकट कब्रिस्तान से सागर के शव को बाहर निकला गया और परिजनों की सपुर्दगी में दे दिया गया।
इसके बाद परिजन शव को लेकर पानीपत रवाना हो गए। उधर, पानीपत पुलिस ने कैराना कोतवाली से सागर का पंचनामा व पोस्टमार्टम रिपोर्ट ली।
वहीं कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि डीएम के आदेश पर कब्र से सागर के शव को बाहर निकालने के बाद परिजनों के सपुर्द कर दिया गया है। कब्रिस्तान में दफनाए गए युवक के शव को डीएम की अनुमति के बाद कब्र से बाहर निकालकर परिजनों को सौंप दिया गया। इसका बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/