फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sexual assault has attacked on girl student of CCSU after kidnapping at Meerut city

यूपी: अपहरण के बाद सीसीएसयू की छात्रा से गैंगरेप, स्याना के चांदपुर गांव में बेहोश मिली पीड़िता

Sat, 15 Feb 2020 09:45 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 15 Feb 2020 09:45 AM IST
सार

मेरठ में हैवानियत का सनसनीखेज मामले सामने आया है। दरिंदों ने क्लास करके लौट रही छात्रा का अपहरण कर लिया। फिर बुलंदशहर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Sexual assault has attacked on girl student of CCSU after kidnapping at Meerut city
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सीसीएसयू कैंपस से पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामले सामने आया है। दरिंदों ने क्लास करके लौट रही छात्रा का गढ़ रोड से अपहरण कर लिया। बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।   

विज्ञापन


हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर निवासी एक व्यापारी की 20 वर्षीय बेटी सीसीएसयू मेरठ में पीजी की पढ़ाई कर रही है। बृहस्पतिवार को क्लास करने के बाद प्राइवेट बस से घर जा रही थी। मुंडाली के मऊखास के पास परिजनों से मोबाइल पर उसकी बात हुई थी।
विज्ञापन


इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने गढ़मुक्तेश्वर थाने में सूचना दी। छात्रा के मोबाइल की लोकेशन स्याना क्षेत्र के गांव चांदपुर पूठी में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दुष्कर्म पीड़िता की मौत का मामला, पूर्व ब्लाक प्रमुख गिरफ्तार, दो प्रधान समेत तीन हिरासत में

पुलिस ने उसे वहीं से बेहोशी की हालत में बरामद किया। उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज की आईसीयू में भर्ती कराया गया है। छात्रा के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। वह सही से बोल नहीं पा रही थी। छात्रा के पिता ने चार युवकों के खिलाफ गढ़ मुक्तेश्वर थाने में केस दर्ज कराया है। 

पुलिस ने बताया कि प्रियांश पुत्र नरेंद्र शर्मा निवासी चांदपुर पूठी थाना स्याना बुलंदशहर, आकाश पुत्र गौरीशंकर निवासी हापुड़, सुमित पुत्र सतीश निवासी हापुड़ और सोनी निवासी हापुड़ के खिलाफ अपहरण, मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देते हुए कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed