फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seeing 'blind law' hit friend, did not escape the law

यूपी: ‘अंधा कानून’ देखकर की थी दोस्त की हत्या, एक स्टीकर ने खोला राज

Thu, 19 Jul 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 19 Jul 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
Seeing 'blind law' hit friend, did not escape the law
आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया खुलासा

वैसे तो आप हत्या, लूट, चोरी और गैंगरेप जैसी घटनाएं आये दिन सुनते व पढ़ते रहते होंगे, लेकिन जिस वारदात के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।  

विज्ञापन


दो दिन पूर्व साईंपुरम के पीछे मिले शव की शिनाख्त होने के साथ ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कर्ज में डूबे एक युवक ने अंधा कानून फिल्म देखकर अपने ही दोस्त की हत्या की पटकथा लिख डाली। शव की पहचान न हो, इसलिए उसे तेजाब से जला दिया। इस शव को अपना दर्शाने के लिए अपना आधार कार्ड और शर्ट वहां डाल दी। लेकिन कानून की गिरफ्त से बच नहीं पाया और ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने उसे जिंदा गिरफ्तार कर इसका खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


यह था मामला
मेरठ में ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र अंतर्गत साईंपुरम में खाली पड़े प्लाट में 27 जून को एक युवक का लावारिस शव मिला था। शव बुरी तरह से जला हुआ था, जिसकी शिनाख्त नहीं हुई थी। पुलिस ने शव के पास से एक आधार कार्ड और अधजली शर्ट बरामद की थी। यह आधार कार्ड मोबीन पुत्र मुनफेद निवासी इत्तफाक नगर लिसाड़ी गेट के नाम का था। जिस पर पुलिस शव को मोबीन का समझकर उसके घर पहुंची तो परिजनों ने भी दो दिन से उसका कोई अता- पता न होने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताबीज ने खोली पोल

Seeing 'blind law' hit friend, did not escape the law
शातिर बदमाश

इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी अजय अग्रवाल को शक हुआ कि आखिर शव के पास आधार कार्ड क्यों पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोबीन का एक दोस्त आरिफ उर्फ मामा (25) पुत्र गफ्फार निवासी शानदार गार्डन लिसाड़ी गेट है। पुलिस आरिफ के घर गई और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने शव देखा। गले में ताबीज और चप्पल के आधार पर परिजन बोले कि यह शव आरिफ का है। 

कर्ज से बचने के यह ड्रामा
सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान के अनुसार हत्यारोपी मोबीन को दिल्ली रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे बृहस्पतिवार को मीडिया के सामने पेश किया गया। सीओ के मुताबिक आरोपी मोबीन ने बताया वह फल मंडी में काम करता था। व्यापारियों का उस पर एक लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज है। आरिफ उसका दोस्त था। उसने आरिफ को शराब पिलाकर गला घोटकर मारा था और पहचान छिपाने के लिए शव तेजाब से जलाया था। लोग यह शव मेरा (मोबीन का) समझें इसलिए शव के पास अपना आधार कार्ड और शर्ट डाली थी। ताकि मेरे मरने का पता चलने पर कोई व्यापारी तगादा न कर सके।

Seeing 'blind law' hit friend, did not escape the law
दो लोगों की हत्या के बाद पुलिस से स्थानीय लोगों की होती नोकझोंक। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मुंबई भागना चाहता था 
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने बताया कि हत्यारोपी मोबीन मुंबई भागना चाहता था। मोबीन ने बताया कि उसने अंधा कानून फिल्म देखकर अपने दोस्त की हत्या कर खुद को अंडरग्राउंड करने का प्लान बनाया था। वह मुंबई भागने की फिराक में था। लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हत्यारोपी की निशानदेही पर आरिफ के कपड़े एक झाड़ी से बरामद कर लिए गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed