फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sdo team to be hostage

एसडीओ की टीम को बंधक बनाकर पीटा

Fri, 08 Feb 2019 01:30 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Fri, 08 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
sdo team to be hostage
meerut - फोटो : meerut
 लिसाड़ी गेट के श्यामनगर में बृहस्पतिवार को बिजली मीटरों की चेकिंग करने पहुंचे एसडीओ को लोगों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर टीम के साथ बंधक बना लिया। पुलिस कर्मचारियों को बंधनमुक्त कराकर थाने पहुंची तो लोगों ने हंगामा और पुलिस से धक्कामुक्की कर दी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को दौड़ा लिया। एसडीओ की तहरीर पर 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट बिजलीघर के एसडीओ एके सिंहल मीटर चेक करने श्यामनगर में धोबी वाली गली पहुंचे थे। अभी टीम ने तीन मीटर ही उतारे थे कि वहां जुटी भीड़ ने हंगामा कर दिया। एसडीओ और कर्मचारियों के साथ हाथापाई कर उन्हें कमरे में बंधक बना लिया। एक कर्मचारी ने पुलिस को फोन किया तो उस पर हमला बोल दिया। मौके पर पहुंची फैंटम पुलिस भीड़ का रुख देखकर भाग खड़ी हुई। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि टीम ने घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता की है। सूचना पर पहुंचे सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह एसडीओ और टीम को बंधनमुक्त कराकर थाने ले आए। जहां एसडीओ और कर्मचारियों ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस बीच काफी संख्या में लोग इस्लामुद्दीन और नौशाद के नेतृत्व में थाने पहुंचे और बिजली विभाग की टीम पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट ने समझाने की कोशिश की तो पुलिस से धक्कामुक्की और बिजली विभाग के कर्मचारियों से गालीगलौज की गई। भीड़ ने नारेबाजी की तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान थाने के बाहर कई महिलाओं ने खुद कपड़े फाड़ने का भी ड्रामा किया। जो भी पुलिस के हत्थे चढ़ा, उसी पर लाठी बरसाकर दौड़ा लिया। पुलिस ने तमाशबीन बने तीन युवकों की स्कूटी का भी चालान कर दिया। इंस्पेक्टर के अनुसार एक आरोपी शानू पुत्र सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर बखेड़े की सूचना पर एसपी सिटी आसपास के थानों का फोर्स लेकर पहुंचे। एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार एसडीओ की तहरीर पर सरकारी काम में बाधा डालने और बलवे में दो नामजद सहित दो दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लाठीचार्ज का आरोप गलत है। पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों को फटकारा था। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed