{"_id":"d92357c0a3d287e657e700577b4c04d5","slug":"schoolgirl-sexually-assaulted-in-meerut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक करता रहा छात्रा का यौन शोषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक करता रहा छात्रा का यौन शोषण
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 19 Dec 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट स्थित एक नामचीन पब्लिक स्कूल की छात्रा ने अपने टीचर पर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। टीचर से तंग आकर पीड़ित छात्रा ने स्कूल से अपना नाम भी कटवा लिया। परिजनों ने इस संबंध में डीएम और एसएसपी कार्यालय पहुंचकर टीचर के खिलाफ शिकायत की है।
विज्ञापन
छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी बेटी 11वीं क्लास की छात्रा है। स्कूल में करीब 15 वर्षों से तैनात मुरादनगर निवासी कॉमर्स का टीचर पढ़ाई के दौरान छात्रा से गलत हरकतें करता है। इसका विरोध करने पर परीक्षा में कम नंबर देने की धमकी देता है। छात्रा के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस-प्रशासन से की।
विज्ञापन
जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि कॉमर्स टीचर इससे पहले भी कई लड़कियों का शारीरिक शोषण कर चुका है और उनकी बेटी का भी उसने शारीरिक शोषण करने का प्रयास किया। कॉमर्स टीचर की हरकतों के बारे में जब उनकी बेटी ने उन्हें बताया तो वह इस संबंध में डीएम और एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की गई।
विज्ञापन
शिक्षक के खिलाफ हो कार्रवाई
परिजनों ने बताया कि स्कूल में इस तरह की हरकत होने के कारण ही उन्होंने अपनी बेटी का नाम स्कूल से कटवा लिया है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
टीचर बोला, आरोप बेबुनियाद
उधर, टीचर से जब इस संबंध में बात की गई तो उसने आरोपी को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया। टीचर का कहना है कि उसने कभी ऐसा कोई काम नहीं किया। न ही स्कूल में इस संबंध में कोई शिकायत ही की गई है।
स्कूल प्रबंधन का इंकार
उधर, स्कूल प्रबंधन से जब बात की गई तो बताया गया इस संबंध में उन्हें अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है और न ही बीते छह माह में किसी का भी नाम कटा है। हालांकि, प्रबंधन का कहना है कि अगर ऐसी कोई शिकायत आती है तो मामले की गंभीरता से जांचकर निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।