फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sardhana police has arrested two women of thief gang in Meerut

गिरोह का पर्दाफाश: दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, रुपये चोरी कर बैग में डाल देती थीं चूरन वाले नोट

Thu, 04 Apr 2024 10:55 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Apr 2024 10:55 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में सरधना पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि ये महिलाएं रुपये चोरी करके बैग में चूरन वाले नोट डाल देती थीं।

विज्ञापन
Sardhana police has arrested two women of thief gang in Meerut
महिलाओं के फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सरधना पुलिस ने जेब काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मोहल्ला गांधीनगर के पास से गिरोह की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं के पास से पुलिस ने चूरन वाले नोटों का एक बंडल भी बरामद किया है।

विज्ञापन

थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी महिलाओं की पहचान सपना पत्नी महेश निवासी गांव गुलखेड़ी जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश व रिया पुत्री राजेश भनेरिया निवासी कड़िया जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस ने पूछताछ करने के बाद दोनों आरोपी महिलाओं का चालान कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि अपराध नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर के मोहल्ला गांधीनगर के पास दो संदिग्ध महिलाएं घूमती हुईं मिलीं। जब पुलिस ने आरोपी महिलाओं से पूछताछ की तो आरोपी महिलाओं ने बताया कि वह शादी समारोह में आईं महिलाओं के बैग से पैसे व जेवर चुरा लेती थीं।

बताया गया कि बैंक से रुपये निकालने वाले लोगों के पर्स से भी रुपये निकाल लेते थे और उनके पर्स में चूरन वाले नोट रखकर फरार हो जाती थी। आरोपी महिलाओं ने हाल ही में बृहस्पतिवार दोपहर को देवी मंदिर निवासी गणेश पत्नी जय भगवान के बैग से 10 हजार निकाल कर घटना को अंजाम दिया था। 

यह भी पढ़ें: UP: सपा ने मेरठ सीट पर अब सुनीता वर्मा को दिया मौका; अतुल प्रधान ने दी पार्टी को चेतावनी, फिर बैकफुट पर आए

विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने गिरोह में और लोगों के शामिल होने की बात कबूल की है। आरोपी महिलाओं के पास से पुलिस ने सौ के 10 हजार व दो सौ के चूरन वाले नोट के बंडल भी बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों का चालान कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: पिछलों चुनावों में कैसा रहा गठबंधन का हाल? पश्चिम की सीटों के आंकड़ों पर डालें नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed