फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   samprekshan grah me sangharsh

संप्रेक्षण गृह में खूनी संघर्ष, नौ किशोर घायल, 21 शिफ्ट

Sun, 29 May 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 May 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
samprekshan grah me sangharsh
संप्रक्षण गृह में फिर बवाल - फोटो : अमर उजाला
सूरजकुंड संप्रेक्षण गृह में शुक्रवार देर रात मेरठ और बागपत के किशोरों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें नौ किशोर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और आला अधिकारी आधी रात को तीन बजे संप्रेक्षण गृह पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की बैठक के बाद इन दोनों जिलों के 21 किशोरों (मेरठ के 11 और बागपत के 10) को प्रदेश के 12 संप्रेक्षण गृहों में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


मेसेज मिलते ही भिड़ बैठे
संप्रेक्षण गृह जिला जेल के बराबर में शिफ्ट करने को लेकर किशोर लगातार उपद्रव कर रहे थे। शुक्रवार देर रात मेरठ और बागपत के किशोरों ने इस शिफ्टिंग का ठीकरा एक-दूसरे पर फोड़ना शुरू किया और आपस में भिड़ बैठे।
विज्ञापन

दरअसल पुलिस प्रशासन ने संप्रेक्षण गृह में शुक्रवार को मेसेज भिजवाया था कि मेरठ के 11 किशोर बवाल करने में आगे थे। जो दूरदराज शिफ्ट होंगे। इस पर मेरठ के किशोरों ने कहना शुरू कर दिया कि बवाल में तो बागपत के भी किशोर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकेले मेरठ के किशोर क्यों जाएं। इस पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ बैठे। बखेड़े की आड़ में कहीं किशोर फरार न हो जाएं, पुलिस ने संप्रेक्षण गृह की चौतरफा घेराबंदी कर ली।
किशोरों को शांत करने के बाद अफसरों की बैठक में जब उनकी यह गुटबाजी उजागर हुई तो दोनों जिलों के बवाली किशोरों को गोंडा, बस्ती, ललितपुर, मऊ, गोरखपुर, मुरादाबाद, बरेली, आगरा, शाहजहांपुर, नोएडा, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर जिलों में शिफ्ट करने का निर्णय ले लिया।

पुलिस ने कराया मेडिकल
पुलिस ने शनिवार को नौ किशोरों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराते हुए उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया। पुलिस का दावा है कि रिपोर्ट के आधार पर बालिग पाने पर इन्हें जिला जेल में शिफ्ट कराएंगे। इंस्पेक्टर नौचंदी हरशरण शर्मा ने बताया अब संप्रेक्षण गृह में 33 किशोर हैं। जिनमें से कुछ जिला जेल में शिफ्ट होंगे।

गुटबाजी का मिला फायदा
मेरठ और बागपत के किशोरों की गुटबाजी का पुलिस को पूरा फायदा मिला। कभी संप्रेक्षण गृह में घुसने तक से घबराने वाली पुलिस के सामने किशोर का नाम बोलते ही एक-दूसरे गुट के किशोर उसे बाहर खींचकर गाड़ी में बैठाते रहे। यह नजारा देख अफसर भी हैरान थे, लेकिन यह सब पुलिस का मैनेजमेंट था।


लगे आरोप
किशोरों ने आरोप लगाया कि शनिवार तड़के संप्रेक्षण गृह पहुंची पुलिस ने लाठी चलायी, हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया। वहीं, संप्रेक्षण गृह में किशोरों में खूनी संघर्ष और उन्हें शिफ्ट करने को लेकर पुलिस अफसर बयान देने से बचते रहे। अफसरों यही बोले कि छोड़ो भाई, अब यहां से बवाल कटा। प्रशासन ही इस मामले में कुछ कहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed