फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, Police have exposed Shoaib's murder case, and sent three accused to jail

सनसनीखेज खुलासा: प्रेम संबंधों के शक में की थी शोएब की हत्या, सभी आरोपियों को भेजा जेल

Tue, 26 Mar 2019 10:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, Police have exposed Shoaib's murder case, and sent three accused to jail
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव सैय्यद माजरा में हुई ग्राम प्रधान के पुत्र शोएब की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तीन सप्ताह पूर्व हुई इस वारदात को प्रेम संबंधों के शक में अंजाम दिया गया था। पुलिस ने गांव के ही तीन युवकों को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया है। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस के अलावा एक कार भी बरामद की गई है। 

विज्ञापन


ग्राम महमूदपुर तिवाई उर्फ सैय्यद माजरा में गत चार मार्च की रात घेर में ग्राम प्रधान राजिक के बेटे शोएब की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शोएब के चाचा अब्दुल कादिर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर संदेह जताया था। मामले की जांच मंडी कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा, सर्विलांस टीम एवं स्वाट टीम द्वारा की गई। 
विज्ञापन


एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर चिलकाना अड्डे के पास से पुलिस, सर्विलांस एवं स्वाट टीम ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी मतीन, मुकीम और शहजाद गांव सैय्यद माजरा निवासी हैं। आरोपियों के पास से ऑटोमेटिक पिस्टल, दो कारतूस और एक कार बरामद की है। एसपी सिटी ने बताया कि बरामद देशी पिस्टल पर मेड इन यूएसए लिखा हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी मतीन को शक था कि शोएब का उसकी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी शक में मतीन और मुकीम ने गत चार मार्च को गोली मारकर शोएब की हत्या कर दी और फरार हो गए। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल आरोपी शहजाद ने दी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतीन को मुकीम ने शहजाद से दिलाई पिस्टल 
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि शोएब की हत्या के लिए मतीन कई दिन से योजना बना रहा था। उसने अपने साथी मुकीम से संपर्क किया और उसे अपनी समस्या बताई और शोएब की हत्या के लिए तमंचे का इंतजाम करने के लिए कहा। जिस पर मुकीम ने मोहम्मद शहजाद से मिलवाया। शहजाद ने अपने पास रखी पिस्टल मतीन को दे दी। एसपी सिटी ने बताया कि शहजाद ईंट-भट्ठे पर काम करता है। अपने लिए ही शहजाद ने किसी से पिस्टल खरीदी थी। पुलिस उसके बारे में जानकारी करने का प्रयास कर रही है।

शहजाद के दोनों पैरों में लगी चोट 
एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस के दबाव के चलते तीनों आरोपी बचने के लिए लगातार छुप रहे थे। इसी दौरान शहजाद के दोनों पैरों में चोट लग गई थी। मतीन और मुकीम उसे लेकर रुड़की के एक अस्पताल गए थे। जहां शहजाद का उचार कराया जा रहा था। 

मंडी कोतवाली प्रभारी ने की जांच 
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच गागलहेड़ी थाना प्रभारी आदेश त्यागी द्वारा की जा रही थी, लेकिन शोएब के परिजनों ने जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था और जांच बदलवाए जाने की मांग की थी। जिस पर 19 मार्च को इस मामले की जांच मंडी कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा को दी गई थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed