फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur crime, murder of a daughter and Secretly performed the funeral

इज्जत की खातिर बेटी की गला दबाकर हत्या, गुपचुप तरीके से किया अंतिम संस्कार

Fri, 21 Dec 2018 09:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Dec 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur crime, murder of a daughter and Secretly performed the funeral
फाइल फोटो

यूपी के सहारनपुर जिले में इज्जत की खातिर परिजनों ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर उसका दाह संस्कार भी कर दिया। मामला पांच दिन पुराना है। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि युवती के प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों ने उसकी हत्या कर दी थी। मामला ननौता थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष यशपाल धामा ने बताया कि पांच दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गांव टिकरौल में राजेंद्र सिंह की पुत्री आरती (19) की मौत हो गई थी। जिसका अंतिम संस्कार परिजनों द्वारा आनन-फानन में कर दिया गया था। शिकायत पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया था कि युवती की बीमारी में मौत हुई है। इस पर पुलिस वापस आ गई थी। अब गांव के चौकीदार ऋषिपाल पुत्र किदारा ने पूरे मामले का खुलासा किया जिसमें यह मौत नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग में युवती की परिजनों द्वारा हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतका आरती के पिता राजेंद्र, चाचा सत्यवीर पुत्रगण मंगल, भाई रोबिन व माता अंजू पत्नी राजेंद्र के खिलाफ धारा 302 व 201 में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी पिता राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष यशपाल धामा ने बताया कि मृतका का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। परिजन काफी समय से उसे रोकते आ रहे थे। बताया कि युवती के नहीं मानने पर परिजनों द्वारा उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed