फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Bangladeshi citizen arrested from Telangana, and questioned in Deoband

तेलंगाना से दबोचे गए बांग्लादेशी का देवबंद कनेक्शन, दारुल उलूम लेकर पहुंची पुलिस

Sat, 09 Feb 2019 08:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Feb 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur: Bangladeshi citizen arrested from Telangana, and questioned in Deoband
देवबंद - फोटो : अमर उजाला

तेलंगाना में गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिक के पास से दारुल उलूम की आईडी और अन्य दस्तावेज मिलने के चलते शनिवार को पुलिस उसे लेकर देवबंद पहुंची, लेकिन दारुल उलूम में उसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। दो दिन पूर्व तेलंगाना पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिक सुलेमान को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से दारुल उलूम की आईडी व अन्य दस्तावेज मिले थे। शनिवार को तेलंगाना पुलिस के उपनिरीक्षक श्रवण कुमार सुलेमान को लेकर देवबंद पहुंचे और कोतवाली में आमद दर्ज कराते हुए यहां से पुलिसकर्मियों को लेकर वह सीधे दारुल उलूम पहुंचे। जहां उन्होंने संस्था के जिम्मेदारों से मुलाकात करते हुए सुलेमान से मिले दस्तावेजों के बारे में बताया।

विज्ञापन

उपनिरीक्षक श्रवण कुमार ने बताया कि जब सुलेमान के पास से मिले दस्तावेजों की दारुल उलूम में जांच कराई गई तो उसका यहां कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। कार्ड पर जो नंबर पड़ा हुआ था वो रिकॉर्ड में किसी ओर के नाम पर दर्ज है। जिससे साफ है कि उसने दारुल उलूम के नाम से फर्जी आईडी और दस्तावेज तैयार किए हुए थे। कई घंटे रुकने के बाद तेलंगाना पुलिस आरोपी को साथ लेकर यहां से वापस लौट गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed