{"_id":"5c7815d2bdec22094a2c9144","slug":"saharanpur-a-suspect-has-been-arrested-from-the-gurdwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गुरुद्वारे में घुसा संदिग्ध युवक, लोगों ने पुलिस को सौंपा, बाइक व तमंचा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी: गुरुद्वारे में घुसा संदिग्ध युवक, लोगों ने पुलिस को सौंपा, बाइक व तमंचा बरामद
Thu, 28 Feb 2019 10:45 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर में नुमाइश कैंप स्थित गुरुद्वारे में देर रात एक संदिग्ध युवक घुस गया। बताया गया कि युवक ने ग्रंथी सुरजीत सिंह को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने शोर मचाया तो लोगों ने युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के पास से तमंचा भी बरामद किया।
विज्ञापन
सुरजीत सिंह का कहना है कि युवक गुरुद्वारे में आ गया था और उसने तमंचा उन पर तानकर जान से मारने की धमकी दी। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई।
विज्ञापन
वहीं, नगर कोतवाली के उपनिरीक्षक विरेश गिरी का कहना है कि लोगों की सूचना पर युवक को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि वह पहले गुरुद्वारे के बाहर खड़ी एक बाइक में चाबी लगाने की कोशिश कर रहा था। आरोपी ने अपने को कौशल जीत निवासी मुजफ्फरनगर बताया। आरोपी के पास से एक तमंचा और एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/