फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruthlessly murder of priest in baghpat

जन्मदिन में गए पुजारी की निर्मम तरीके से हत्या, खेत में पड़ा मिला धड़

Fri, 09 Feb 2018 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Fri, 09 Feb 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
Ruthlessly murder of priest in baghpat
परिजनों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौत में घर से लापता पुजारी की निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या कर दी गई। धड़ और गर्दन शुक्रवार को अमीनगर सराय रोड पर खेत में पड़े मिले। करीब चार घंटे बाद शिनाख्त हुई। पुलिस हत्या की वजह तलाश कर रही है। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अमीनगर सराय रोड पर एक खेत में गर्दन कटी लाश पड़ी मिली। पुलिस ने आसपास के खेतों में छानबीन की तो करीब 50 मीटर दूर ही दूसरे खेत में गर्दन मिली। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तीन घंटे बाद दो युवकों ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर शव की शिनाख्त विनोद (60) पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी कमला नगर बड़ौत के रूप में की। वह पूजा पाठ करने का काम करता था। जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के बेटे विनेश ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी जय प्रकाश ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जन्मदिन में जाने के लिए घर से निकला था
विनोद कमला नगर में पूजा-पाठ का काम करता था। बृहस्पतिवार को उसके मोबाइल पर फोन आया कि उसे जन्मदिन में आना है तो वह घर से यह कह कर गया कि वह सुबह तक आ जाएगा। विनोद की पत्नी रजनी और बेटे विनेश ने बताया कि जब सुबह तक वह नहीं लौटे तो उन्होंने मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ था। बाद में जानकारी मिली कि एक गर्दन कटी लाश रेलवे क्रासिंग के नजदीक पड़ी है। इसके बाद शव की शिनाख्त विनोद के रूप में हुई। विनोद का परिवार मूल रूप से मेरठ के रोहटा का रहने वाला है। पिछले कई साल से वह बड़ौत में रह रहे हैं। पुजारी के छह बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed