फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   robbery in meerut

गोरक्षक के घर में घुसकर पांच लाख की डकैती

Tue, 03 Nov 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 03 Nov 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
robbery in meerut

थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर एक परिवार को बंधक बना लिया। करीब आधे घंटे तक बदमाशों ने घर को खंगाला और 1.50 लाख रुपये नकदी, सोना, चांदी के जेवरात समेत पांच लाख रुपये का सामान लूट ले गए। लिसाड़ी गेट पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के नीचा सद्दीकनगर निवासी गोरक्षक एवं एनीमल केयर सोसाइटी के सदस्य दिलशाद भारती की एक साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रविवार रात करीब एक बजे तीन हथियारबंद बदमाश बैठक का दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुसे और तमंचे के बल पर दिलशाद के भाइयों आरिफ और इमरान, पत्नी सोनिया और दो बच्चों को एक कमरे में बंधक बना लिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने सोनिया की पिटाई की और उससे अलमारी की चाबी छीन ली। बदमाशों ने अलमारी में रखे 1.50 लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवरात थैले में डाल लिए। इसी दौरान घर के अन्य सदस्यों ने शोर मचाया तो एक बदमाश ने आरिफ को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद डरे सहमे परिवार के सदस्यों ने कंट्रोल रूम पर घटना की सूचना दी। लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान ने बताया कि उन्होंने लूट करने आए बदमाशों में एक को पहचान लिया है, जोकि नीचा सद्दीकनगर निवासी हारून है और उसके साथ दो अन्य बदमाश भी थे। पीड़ितों की तहरीर पर लिसाड़ी गेट थाने में हारून और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने हारून के घर पर दबिश दी, लेकिन वहां कोई हाथ नहीं लगा। एसओ लिसाड़ी गेट रवेंद्र सिंह यादव का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही ह,ै शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed