फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   re inquary in sucide case

योगेश, बरखा और सनाया की मौत पर संशय, पुलिस ने फिर की हर पहलू की जांच

Mon, 06 Mar 2017 10:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 06 Mar 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
re inquary in sucide case
परिवार के तीन सदस्यों की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में व्यापारी योगेश वर्मा, उसकी पत्नी बरखा और बेटी सनाया की मौत के मामले में रविवार को फिर से पुलिस ने जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर नौचंदी ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को साथ लेकर फ्लैट का ताला खुलवाया और हर पहलू की जांच की। दरअसल, योगेश के पिता ने इस घटना को आत्महत्या न मानते हुए पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही थी। उधर, पुलिस जांच पर योगेश के बड़े भाई हरीश ने संतोष जताते हुए तीनों मौतों को आत्महत्या माना है।

विज्ञापन


शास्त्रीनगर में एमपीजीएस से सटे तीन मंजिला फ्लैट में बुधवार रात योगेश वर्मा पुत्र शांति स्वरूप वर्मा का शव फंदे से लटका मिला था। जबकि, उसकी पत्नी बरखा और बेटी सनाया का शव बेड पर पड़ा मिला था। मौके से योगेश द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट भी मिला था। इसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया था। पुलिस की जांच में मां-बेटी की मौत जहरीला पदार्थ खाने से बताई गई। हालांकि, पोस्टमार्टम के बाद बिसरा और स्लाइड को जांच के लिए एफएसएल आगरा भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट अभी आनी है। इस बीच, योगेश के बड़े भाई हरीश और पिता शांति स्वरूप वर्मा हत्या की आशंका जताकर पुलिस से जांच-पड़ताल की मांग कर रहे थे। रविवार दोपहर एक बजे इंस्पेक्टर नौचंदी एसके राणा योगेश के बड़े भाई हरीश और अन्य लोगों को लेकर फ्लैट पर पहुंचे। पहले तो पुलिस ने फ्लैट में रह रहे आसपास के लोगों से घटना की रात के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद फ्लैट का ताला खोलकर बेड, टेबल और अन्य सामान की जांच पड़ताल की। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि योगेश ने अपनी पत्नी और बेटी को चाय में जहरीला पदार्थ दिया था। दोनों की मौत के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फ्लैट के पास रह रहे संजय ने बताया कि बुधवार रात करीब पौने 12 बजे जब बरखा के रिश्तेदार अनीस भारती और अन्य लोग पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने इंस्पेक्टर और योगेश के परिजनों को बताया कि पहले उन्होंने बाहर की तरफ से जाली तोड़ी। उसके बाद हाथ डालकर गेट को अंदर की तरफ से खोला गया। वहीं थापरनगर गुरुद्वारे में रविवार दोपहर में बरखा के लिए अरदास की गई।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सुसाइड का मामला आया है। पीड़ित परिवार को लेकर पुलिस ने फिर से मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। कुछ लोगों ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था। मृतक के परिजनों ने भी आत्महत्या माना है। -जे. रविंदर गौड़, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed