{"_id":"58ade4684f1c1b8716b239c9","slug":"rape-victim-found-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता संभल में मिली, दरोगा का सुराग नहीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप पीड़िता संभल में मिली, दरोगा का सुराग नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीपीनगर से अपह्त दुष्कर्म पीड़िता को पुलिस ने एक सप्ताह बाद संभल (मुरादाबाद) से बरामद कर लिया। जबकि आरोपी दरोगा को दो सप्ताह बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। किशोरी को संभल से लेने के लिए पुलिस की टीम रवाना हो गई है।
पुलिस के अनुसार टीपी नगर थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी 20 दिन पहले घर से चली गई थी। तीन दिन बाद किशोरी को तीन युवक ब्रह्मपुरी थाने लेकर पहुंचे थे। जहां तैनात दरोगा संजीव कुमार ने न तो किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया और न ही उसे महिला थाने के सुपुर्द किया। जबकि कानूनी प्रक्रिया करने के बजाय वह किशोरी को एक होटल में ले गया था। आरोप है कि दरोगा ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। जिसका खुलासा किशोरी ने कोर्ट में दर्ज कराए बयानों में किया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी दरोेगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
दुष्कर्म के केस में दरोगा की नामजदगी होने के बावजूद भी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी नहीं की। इस बीच करीब एक सप्ताह पहले दुष्कर्म पीड़िता किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इसको लेकर भाजपाइयों और व्यापारियों ने पुलिस अफसरों से शिकायत की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि अपह्त किशोरी की लोकेशन संभल में मिली है। जिसको लेने के लिए टीपीनगर पुलिस की एक टीम रवाना हो गई है। सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि किशोरी को संभल के एक थाने में रखा गया है। पुलिस टीम उसको लेने गई है। किशोरी संभल कैैसे पहुंची, यह पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा।