फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rape case meerut

दरोगा की विधवा को अगवा कर गैंगरेप

Fri, 29 Apr 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Fri, 29 Apr 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
rape case meerut
रेप पीड़िता का केरीकेचर। - फोटो : फाइल

जेल चुंगी चौराहे से बुधवार को दो युवकों ने दरोगा की विधवा को अगवा कर भावनपुर के स्याल गांव में बंधक बनाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला। बीती रात ही आरोपी महिला को नौचंदी ग्राउंड में बेहोशी की हालत में फेंककर फरार हो गए। होश में आने पर महिला नौचंदी थाने पहुंची, जहां तीनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। बृहस्पतिवार को डीआईजी के निर्देश पर दो आरोपियों के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। एक आरोपी सपा नेता का रिश्तेदार है।

विज्ञापन


महिला सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है। तीन साल पूर्व महिला के पति (दरोगा) की मौत हो गई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे भैंस खरीदनी थी। जिसके चलते कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने उसे फोन करते हुए कहा कि वह उसे भूसा और भैंस दोनों ही खरीदवा देगा। बुधवार को महिला को उसने  जेलचुंगी चौराहे पर पहुंचने के लिए कहा। जब महिला जेलचुंगी चौराहे पर पहुंची तो वहां पहले से बाइक सवार दो युवक खड़े मिले। जिसके बाद दोनों युवक महिला को बाइक पर ले गये। आरोप है कि महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया। जिसके बाद उसे अगवा कर भावनपुर क्षेत्र के स्याल गांव में ले गये और दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


कार्रवाई के लिए भटकती रही
महिला के अनुसार आरोपी उसे बुधवार रात बेहोशी की हालत में नौचंदी मैदान में फेंक गए थे। उसे जब होश आया तो वह आसपास पूछते हुए नौचंदी थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने उसे सिविल लाइन भेज दिया। सिविल लाइन पुलिस ने मामला भावनपुर क्षेत्र का बता दिया। बृहस्पतिवार सुबह पीड़ित महिला डीआईजी लक्ष्मी सिंह के पास पहुंची और मामले की जानकारी दी। जिसके बाद डीआईजी ने एसएसपी को कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। एसएसपी डीसी दूबे ने महिला थाने की एसओ को बुलाकर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा। एसओ महिला थाना बबीता तोमर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सबदो उर्फ हाजी निवासी कोतवाली व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस नहीं हुई सक्रिय
एसओ महिला बबीता तोमर का कहना है कि पीड़िता एक आरोपी को पहले से जानती है। जिसके साथ वह भैंस और भूसा खरीदने गई थी, लेकिन पुलिस न तो उस जगह की जानकारी जुटाई, जहां वारदात हुई और न ही उस कार की तलाश की, जो वारदात में प्रयोग की गई। एसओ का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही दूसरे आरोपी के बारे में पता चल पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed