{"_id":"585453ee4f1c1b0352649cee","slug":"rangdare","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न दी तो मार दी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी न दी तो मार दी गोली
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ (सरधना)
Updated Sat, 17 Dec 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे भाजपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला
गंगनहर पुल के निकट शुक्रवार को बदमाशों ने दस लाख रुपये की रंगदारी न देने पर व्यापारी पर फायरिंग कर दी। गोली व्यापारी के हाथ और पैर में लगीं। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। घायल व्यापारी के बडे़ भाई ने बफावत निवासी जेल में बंद बदमाश और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सरधना थाना क्षेत्र के सुरानी गांव निवासी 28 वर्षीय वेदपाल पुत्र झंडू प्रजापति सब्जी व्यापारी है। वह भाजपा कार्यकर्ता भी है। वह शुक्रवार सुबह सरधना मंडी से स्कूटर पर सब्जी लेकर गांव लौट रहा था। गंगनहर पुल के निकट पीछे से तेज गति से स्कूटर सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक करके तमंचे के बल पर रोक लिया और उस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली वेदपाल के हाथ में और दूसरी पैर में लगी।
पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सूचना पर सुरानी के सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंचे और हमलावरों को पकड़ने की मांग की। घायल वेदपाल के बडे़ भाई विनोद ने बताया कि वे चार भाई हैं। वह मोदीपुरम में डेयरी करता है। उसके पास दो माह पूर्व एक खत आया था। जिसमें बफावत निवासी जेल में बंद अमित के नाम पर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नहीं देने पर उसके ऊपर बीस दिन पूर्व टोल प्लाजा के निकट हमला हुआ था।
विज्ञापन
जिसमें वह बाल-बाल बचा। पुलिस ने विनोद की तहरीर पर अमित निवासी बफावत और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, एसएसआई शैलेंद्र दीक्षित का कहना है कि पुलिस बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है। उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।