{"_id":"ae1132cc2d13e4739f9ef7e1e685ea89","slug":"ragging-in-meerut-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र से रैगिंग, कपड़े उतरवाकर मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र से रैगिंग, कपड़े उतरवाकर मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 08 Oct 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ कॉलेज में रैगिंग का नया मामला सामने आया है। बुधवार को बीए के एक सीनियर छात्र ने अपने साथियों के साथ बीए प्रथम वर्ष के साथ रैगिंग की। उसके कपड़े उतरवाकर मारपीट की। छात्र ने लालकुर्ती थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने जांच की बात कर रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। उधर, मेरठ कॉलेज प्रॉक्टर ने रैगिंग की शिकायत पर जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
मेरठ कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र सुबह अपनी क्लास में था। आरोप है कि उसी दौरान बीए तृतीय वर्ष का छात्र अपने पांच-छह दोस्तों के साथ क्लास में आया और उसने रैगिंग करनी शुरू कर दी। छात्र का आरोप है कि सीनियर छात्रों ने उसकी शर्ट उतारने का दबाव बनाया और ऐसा न करने पर उसके साथ मारपीट की। छात्र ने रैगिंग के दौरान बदसलूकी और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
छात्र का आरोप है कि छात्रों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की और उसने क्लास से बाहर भागकर खुद को बचाया। पीड़ित छात्र अन्य छात्रों के साथ लालकुर्ती थाने पहुंचा और उसने कार्रवाई की मांग को लेकर लालकुर्ती थाने पर तहरीर देकर शिकायत की।
विज्ञापन
छात्रों को पहले तो लालकुर्ती पुलिस ने ये कहकर भगा दिया कि उनके आरोप झूठे हैं। पुलिसकर्मियों ने कहा कि रैगिंग नहीं हुई। मारपीट की घटना को बढ़ा चढ़ाकर बताने की कोशिश की जा रही है। लालकुर्ती पुलिस ने जांच का हवाला देकर देर रात तक घटना में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जबकि पीड़ित छात्र का कहना है कि सीनियर छात्रों ने उसके बार-बार मना करने के बाद भी उसके साथ अश्लील हरकत की और उसके साथ मारपीट की गई।
एसओ लालकुर्ती प्रदीप त्रिपाठी का कहना है कि घटना के बाद मौके पर टीम ने जांच की जिसमें पता चला कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है, लेकिन रैगिंग की बात नहीं आई। बृहस्पतिवार को दोनों छात्रों का आमना-सामना कराकर बात की जाएगी। ताकि साफ हो सके कि घटना सिर्फ मारपीट की है या फिर रैगिंग की।
इसके बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी। उधर, मेरठ कॉलेज के प्रॉक्टर आरएस सक्सेना का कहना है कि बीए प्रथम वर्ष के छात्र के साथ कमरा नंबर-29 में रैगिंग की शिकायत मिली है। पीड़ित छात्र ने बीए तृतीय वर्ष के जिस छात्र के खिलाफ शिकायत की है, उस नाम का छात्र तृतीय वर्ष में नहीं है। हालांकि, हम मामले की जांच करा रहे हैं। जिन भी छात्रों के नाम रैगिंग में आएंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।