फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prostitution news in meerut

नौकरी का लालच देकर देह व्यापार में धकेला  

Mon, 17 Oct 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 17 Oct 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Prostitution news in meerut
पुलिस ने कोठे से पकड़े युवक। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कबाड़ी बाजार स्थित रेड लाइट एरिया के एक कोठे से शनिवार देर रात बरामद छह लड़कियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें नारी निकेतन भेज दिया गया। मौके से पकड़ी गई कोठा संचालिका के सहयोगी और नौ ग्राहकों को जेल भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि लड़कियों को नौकरी का लालच और शादी का झांसा देकर देह व्यापार की दलदल में धकेला जा रहा है।

शनिवार को मुंबई की रेस्क्यू फाउंडेशन की सूचना पर सीओ कोतवाली ने एएचटीयू के साथ छापा मारकर नेपाल, राजस्थान और झारखंड की रहने वाली छह लड़कियों को बरामद किया था। इस दौरान मौके से नौ ग्राहक भी पकड़े गए थे। सीओ कोतवाली रणविजय सिंह ने बताया कि लड़कियों को शादी और अच्छी सर्विस का झांसा देकर कोठो पर लाया जा रहा है। इन लोगों को रैकेट आर्थिक रुप से कमजोर लड़कियों को निशाना बनाता है। उनके साथ सहानुभूति दिखाते हुए उन्हें अच्छी नौकरी दिलाने का लालच देकर कोठों तक पहुंचा देता है। कुछ को प्रेम जाल में फंसाकर शादी के झांसे में यहां तक लाया जाता है। नेपाल की लड़की को भी अच्छी नौकरी और शादी का झांसा देकर यहां लाया गया है। 
विज्ञापन


सीओ के अनुसार पिछले माह कोठे से पकड़ी गई कई लड़कियों को भी इसी झांसे में यहां लाकर बेचा गया था। ऐसे रैकेट के सदस्य इतने शातिर होते हैं कि इनके झांसे में आने वाली लड़कियों को इनका सही नाम या ठिकाना भी पता नहीं होता। कोठे पर पकड़े जाने के बाद भी इन पर इतना दबाव जाता है कि वे बोलें कि वे अपनी मर्जी से यहां आई हैं। यही वजह है कि इस रैकेट के लोग आसानी से पकड़ में नहीं आते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोठों में बने तहखाने 
सीओ
ने बताया कि रेड लाइट एरिया में कोठों के अंदर तहखाने बनाए हुए हैं। जिनमें आसानी से घुस भी नहीं सकते। जब भी कोठों पर छापे पड़ते हैं तो लड़कियों को तहखाने में छिपा दिया जाता है। शनिवार देर रात भी दबिश के दौरान तहखाने से ही लड़कियों को निकाला गया। 

आस्ट्रिया की एजेंसी भी साथ आई 
लड़कियों
को देह व्यापार में धकेलने के मामले में विदेशी एजेंसियां भी आगे आ रही हैं। सीओ के अनुसार शनिवार को मुंबई की रेस्क्यू फाउंडेशन की सदस्यों के साथ आस्ट्रिया की एजेंसी के सदस्य भी थे। यह टीम भी बढ़ते देह व्यापार से बेहद चिंतित है।

आए थे काम की तलाश में पहुुंच गए कोठे
दबिश
में कोठे से शहर के अलावा बुलंदशहर और हापुड़ के युवक भी पकड़े गए हैं। इनमें से कुछ युवक ऐसे हैं जो किसी दुकान पर काम करते हैं। उन्हें सामान लेनेे यहां भेजा था, लेकिन कोठे पर पहुंच गए। कुछ लेबर क्लास युवक मिले हैं जो काम की तलाश में इधर आए थे। पुलिस को अपना नाम पता बताते हुए भी झिझक रहे थे। कोठे पर पकडे़ जाने के बाद ये मुंह छिपाकर थाने में बैठे रहे। कुछ के सिफारिशी और हिमायती इन्हें छुड़ाने की कोशिश करते रहे। लेकिन सफल नहीं हुए। पुलिस ने सभी का चालान कर दिया।


वेरीफि केशन के साथ परिजनों को सौंपेंगे
थाना
एएचटीयू प्रभारी रश्मि चौधरी ने बताया कि पकड़ी गई लड़कियों से पूछताछ के बाद उनके सही परिजनों को सूचना भेजी जाएगी। उनका वेरीफिकेशन भी किया जाएगा। इसके बाद ही परिजनों के हवाले किया जाएगा। देखने में ये लड़कियां नाबालिग लग रही हैं, लेकिन मेडिकल परीक्षण के बाद ही इनकी उम्र की पुष्टि होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed