{"_id":"5e1785508ebc3e87e75c268c","slug":"police-three-new-accused-arrested-in-meerut-violence-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उपद्रव के तीन नए आरोपी गिरफ्तार, वीडियो से हुई पहचान, अनस ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उपद्रव के तीन नए आरोपी गिरफ्तार, वीडियो से हुई पहचान, अनस ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे
Fri, 10 Jan 2020 03:23 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 10 Jan 2020 03:23 AM IST
विज्ञापन
उपद्रवियों ने किया था पथराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर को हिंसा के तीन और आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें पुलिस पर गोली चलाने का आरोपी अनस भी है। अनस ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। तीनों आरोपियों को पुलिस ने कई वीडियो और फोटो दिखाए। जिसमें कई उपद्रवियों की पहचान हुई। पुलिस का दावा कि साजिश के तहत उपद्रव को तूल दिया गया है।
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट और हापुड़ रोड पर जमकर उपद्रव हुआ था। फोर्स पर उपद्रवियों ने पथराव और फायरिंग की थी। गोली चलाते तीन उपद्रवी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। पुलिस ने फुटेज लेकर आरोपियों की पहचान अनस उर्फ अनीस, नईम और फैसल के रूप में की। तीनों पर एसएसपी ने 20-20 हजार रुपये का इनाम किया था। पुलिस का दावा कि मुंह पर काला कपड़ा और नीली टी-शर्ट पहनकर जो शख्स पिस्टल से गोली चला रहा है, वह रार्धना वाली गली लिसाड़ीगेट का अनस है। जिसको ब्रह्मपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चौंकाने वाले खुलासा, इस बड़ी साजिश के लिए भेजा था उपद्रवियों को, वीडियो से सामने आया सच
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी अनस साजिश के तहत गोली चलाने के लिए भेजा गया था। देर रात तक आरोपी अनस से पुलिस गहनता से ही पूछताछ करती रही। आरोपी से अवैध पिस्टल भी बरामद हो गई है। लिसाड़ीगेट पुलिस ने भी दो आरोपी आस मोहम्मद और इकबाल निवासी अहमदनगर गली नंबर-3 लिसाड़ीगेट को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर पुलिस फोर्स पर पथराव करने का आरोप है। उनका वीडियो और फोटो पुलिस के पास है। फोटो के आधार पर ही दोनों की गिरफ्तारी हुई है। दोनों आरोपियों ने जुर्म भी कबूल कर लिया है।
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि दोनों आरोपियों से अभी पूछताछ चल रही है। उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी ली है। उपद्रवियों के अन्य साथियों को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/