फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police officer shot of tau gang five crooks in Meerut and they wanted to the loot

मुठभेड़: ताऊ गैंग के पांच बदमाशों को मारी गोली, देना चाहते थे बड़ी वारदात को अंजाम

Tue, 12 Mar 2019 11:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police officer shot of tau gang five crooks in Meerut and they wanted to the loot
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर में 2013 में ज्वैलर्स के यहां करोड़ों रुपए की डकैती डालने वाले ताऊ गैंग की मेरठ में दो स्थानों पर लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देने की योजना थी। ताऊ गैंग ने दो दिन तक मवाना और शहर में दो बड़े ज्वैलर्स की रेकी भी की। इसके साथ ही गैंग की 35 से 40 लाख रुपए की लूट की भी योजना थी, लेकिन इससे पहले ही इस गैंग का इनपुट एसएसपी मेरठ नितिन तिवारी और एसएसपी बुलंदशहर को मिल गया। जिसके बाद मंगलवार को मुठभेड़ के बाद इंद्रपाल ताऊ व पांच अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि 2013 में बुलंदशहर में एलएम ज्वैलर्स के शोरूम में करोड़ों की डकैती डाली थी। जिसके बाद बुलंदशहर पुलिस ने इंद्रपाल उर्फ ताऊ व अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ज्वैलरी शॉप में अभी तक दो बड़ी वारदात हुई हैं। दोनों ही घटनाओं को बदमाशों ने पुलिस की वर्दी पहनकर अंजाम दिया था। 
विज्ञापन


रविवार को ताऊ गैंग ने अपने अन्य साथियों के साथ मवाना में एक बड़े ज्वैलर्स की रेकी की। जहां उन्हें दिनदहाड़े डकैती डालनी थी। उसके बाद शहर में भी रेकी की गई, लेकिन इसकी भनक पुलिस को लग गई। मवाना में जहां पुलिस की टीम अलर्ट कर दी गई। वहीं एसएसपी ने शहर में भी क्राइम ब्रांच की टीम को अलर्ट कर दिया। मंगलवार को पुलिस की गैंग के सदस्यों से अनूपशहर में मुठभेड़ हो गई, इनमें इंद्रपाल उर्फ ताऊ समेत पांच बदमाशों को गोली लगी है। एक सिपाही भी मुठभेड़ में घायल हुआ है। बदमाशों के पास से एक सेंट्रो कार, एक पिस्टल, चार तमंचे और नकदी बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित मावी से मिला ताऊ गैंग

एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि पुलिस की तत्परता से बड़ी घटना बचाई गई है। पूछताछ में सामने आया कि महलका निवासी अंकित मावी पहले कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इंद्रपाल मेरठ के अंकित मावी से मिला था। इस गैंग पर लूट डकैती के दो दर्जन मामले दर्ज हैं।

यह हुए गिरफ्तार
योगेश उर्फ सिंहपाल निवासी भूतगढ़ी खुर्जा, बुलंदशहर
वसीम पुत्र इस्लाम गोरखी कस्बा सिकं द्राबाद
कुलदीप पुत्र विनोद निवासी मानागढ़ी मथुरा
अंकित मावी पुत्र जयकरन निवासी महलवाला किठौर
इंद्रपाल उर्फ ताऊ पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी मीरपुर, पिसावा अलीगढ़
अलीम पुत्र अब्दुल करीम निवासी मामन कला, बुलंदशहर

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed