{"_id":"5e46bde68ebc3ee61f4e576f","slug":"police-have-revealed-that-a-student-had-conspired-to-assassinate-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने क्यों रचा अपनी हत्या का नाटक, पुलिस ने किया खुलासा, मुर्गे का खून लगाकर फेंकी थी शर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्र ने क्यों रचा अपनी हत्या का नाटक, पुलिस ने किया खुलासा, मुर्गे का खून लगाकर फेंकी थी शर्ट
Fri, 14 Feb 2020 09:10 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 14 Feb 2020 09:10 PM IST
सार
सहारनपुर में पुलिस ने खुलासा किया है कि लापता छात्र ने खुद ही अपनी हत्या का नाटक रचा था। पढ़िए छात्र ने ऐसा क्यों किया...
विज्ञापन
पुलिस ने खुलासा किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गदनपुरा निवासी छात्र नीरज के लापता होने के मामले का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। छात्र खुद ही लापता हुआ था। वह अपनी हत्या का केस बनाकर एससी-एसटी एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप सरकारी मदद हासिल करना चाहता था।
विज्ञापन
शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि गदनपुरा निवासी देशराज ने सूचना दी थी कि जेवी जैन इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ने वाला उसका पुत्र नीरज 10 फरवरी को एडमिट कार्ड लेने गया था, तभी से लापता है। पुलिस की छानबीन में हलालपुर नहर के पास नीरज की साइकिल, स्कूल बैग, जूते, चाकू और खून लगी शर्ट बरामद हुई थी। परिवार के लोगों ने अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई थी। तीन दिन तक भी कुछ नहीं हुआ, तो नीरज बृहस्पतिवार को खुद ही घर लौट आया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कॉलेज से हंसी-खुशी निकले थे डायरेक्टर, घर पहुंचने से पहले ही उतारा मौत के घाट, तस्वीरें
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि पुलिस और क्राइम ब्रांच की छानबीन और पूछताछ में पता चला कि नीरज गरीब परिवार से है। उसे पैसे की जरूरत थी। उसने खुद ही साजिश रची थी। उसने चिलकाना बस स्टैंड पर मुर्गे का खून लेकर शर्ट पर लगाया था, ताकि यह समझा जाए कि अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई है।
पहले कुछ और बताता रहा नीरज
छानबीन के दौरान नीरज पहले पुलिस को बताता रहा कि उसे किसी ने नशीली चीज खिला दी थी। जब होश आया तो पंजाब में था। वहां से किसी तरह यहां पहुंचा। पुलिस के अनुसार शायद किसी शख्स ने इस छात्र को बहका दिया था कि ऐसा करने पर उसे आर्थिक मदद मिल सकती है। एसएसपी का कहना है कि परिवार के सदस्यों की भी जांच होगी कि कहीं उनकी भी मिलीभगत से तो यह सब ड्रामा नहीं किया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/