फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police has arrested three accused after loot revealed in Saharanpur

देवबंद: दबोचे गए तीन शातिर बदमाश, आरोपियों ने दिया था लूट की वारदात को अंजाम

Mon, 16 Mar 2020 08:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 16 Mar 2020 08:59 PM IST
सार

सहारनपुर में पुलिस ने एक घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police has arrested three accused after loot revealed in Saharanpur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में डेढ़ माह पूर्व फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को बंधक बनाकर 45 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल फोन लूटने के मामले का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके कब्जे से तीन तमंचे व कारतूस भी बरामद किए हैं। जिन्हें पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


देवबंद निवासी अंकुर पुत्र विरेंद्र कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि 31 जनवरी को वह फाइनेंस कंपनी का पैसा इकट्ठा करके हरिद्वार जा रहा था। जब वह गांव मंझौल के समीप पहुंचा तो इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसकी बाइक में साइड मार नीचे गिरा दिया था। बदमाशों ने उसे बंधक बनाकर तमंचों से आतंकित करते हुए 45 हजार रुपये, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन आदि सामान लूट लिया था। 
विज्ञापन


एसएसपी के आदेश पर एसपी देहात विद्यासागर मिश्र और सीओ चौब सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम फाइनेंस कर्मचारियों से लूट करने वाले गैंग की तलाश में जुटी थी। सोमवार को पुलिस टीम ने अलीपुर गांव की पुलिया से सावन पुत्र राजपाल निवासी सराय मालियान देवबंद, दीपक पुत्र रामधन निवासी इमलिया और रवि पुत्र बालचंद निवासी ठोकरपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से तीन अवैध तमंचे (315 बोर), तीन कारतूस व तीन खोखा, मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Police has arrested three accused after loot revealed in Saharanpur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

वहीं पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मोबाइल फोन उन्होंने तीन माह पूर्व टैंपू में बैठे एक व्यक्ति की जेब से चुराया था, जबकि डेढ़ माह पूर्व मझौल व जटोल के बीच में एक व्यक्ति को डरा धमकाकर 45 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल फोन आदि सामान लूटा था। नकदी को तीनों ने आपस में बांट लिया था और मोबाइल फोन पकड़े जाने के डर से नहर में फेंक दिया था। 

यह भी पढ़ें: भंडाफोड़ हुआ तो लुटेरों ने कबूला, कैसे देते थे वारदात को अंजाम, गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। उनके पास मिला मोबाइल बड़गांव थानाक्षेत्र के चिराऊ गांव निवासी जितेंद्र पुत्र राधेश्याम का है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed