फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police has uncovered a gang, and eight people including woman were arrested

यूपी: 5 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा, ऐसे जाल में फंसाती थीं गैंग लीडर महिला, आठ गिरफ्तार

Wed, 06 Mar 2019 03:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Mar 2019 03:15 AM IST
विज्ञापन
Meerut police has uncovered a gang, and eight people including woman were arrested
फाइल फोटो

मेरठ में गंगानगर थाना पुलिस ने ठग गैंग का खुलासा कर एक महिला समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह अच्छी कंपनियों में नौकरी लगवाने के नाम पर अभी तक चार से पांच करोड़ तक की ठगी कर चुका है। कंपनी से बरामद 500 युवकों के रिकॉर्ड से करीब 1.25 करोड़ की ठगी का रिकॉर्ड सामने आ चुका है। बताया जाता है कि इस गैंग को महिला ही लीड कर रही थी।

विज्ञापन


एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि गंगानगर के एक युवक ने शिकायत की थी उससे एक कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर 25 हजार रुपये ठग लिए गए। उससे आधार, पैन कार्ड, मार्कशीट, दो फोटो और अन्य कागजात लेकर उसका एक फार्म भरवाया और 25 हजार रुपये बैंक खाते में डलवा लिए। बाद में कहा कि पंजाब में एक कंपनी में नौकरी मिल जाएगी। कई माह बीतने के बाद भी न तो नौकरी मिली और न ही उसके पैसे लौटाए गए। बेगमबाग में यह ऑफिस चल रहा है।

विज्ञापन

एसपी देहात के अनुसार जांच के बाद आईपीएस अधिकारी कुलदीप गुनावट और गंगानगर पुलिस के साथ ऑफिस में छापा मारा तो वहां एक महिला और तीन युवतियों के अलावा तीन युवक मिले। सभी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। गंगानगर निवासी आरोपी अनुज और सुभाष नगर निवासी दक्ष से पूछताछ की तो पता चला करीब एक साल से वह नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। यूपी के अलावा दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और आंध्रप्रदेश में ऑफिस खोलकर सैकड़ों लोगों से ठगी कर चुके हैं। मेरठ में जहां इस गिरोह के अभी 12 नाम सामने आए हैं, वहीं अलग-अलग राज्यों में 50 से अधिक युवक -युवती जुड़े हैं। आरोपियों के पास से नौ मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, कई कंपनियों के फर्जी फार्म, फोटो और कंप्यूटर बरामद किए गए हैं। 

बैंक खातों में डलवाई रकम
एसपी देहात के अनुसार जांच में सामने आया कि यह गैंग नौकरी लगवाने के नाम पर 500 से ज्यादा युवाओं से प्रति युवक 25 हजार रुपये की ठगी कर चुका है। इनमें युवतियों से भी ठगी गई है। फर्जी आईडी लगाकर खातों में पैसा डलवाने के लिए अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए। जो युवक जितने पैसे देता था उसे उसी के अनुसार कंपनी में नौकरी का झांसा देते थे। सभी राज्यों का हिसाब लगाएं तो पांच करोड़ से ज्यादा की ठगी की जा चुकी है। इनके बैंक खातों की जांच की जा रही है।

युवती करती थीं कॉल
ऑफिस में तीन युवतियां कॉलिंग के लिए रखी गई थीं, जिन्हें आठ हजार रुपये दिए जाते थे। वह कॉलिंग कर युवकों को नौकरी लगवाने की जानकारी देती थीं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed