फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police and Badmash encounter, three arrested

लूट की वारदात को अंजाम देने निकले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

Sat, 30 Mar 2019 04:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 Mar 2019 04:06 AM IST
विज्ञापन
Police and Badmash encounter, three arrested
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

परतापुर पुलिस ने देररात मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। आमने-सामने हुई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार, काफी समय से ये बदमाश लूट की वारदात कर रहे थे। फिलहाल उन्होंने दो वारदात कुबूल की हैं।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि देररात सूचना मिली कि घाट गांव के जंगल में कुछ बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से बदमाशों को घेर लिया। इसी दौरान उनसे मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घेराबंदी कर पुलिस ने इन बदमाशों को दबोच लिया।

विज्ञापन

 

घायल हुए बदमाश की पहचान गौतम पुत्र सुंदर निवासी बड़ा हसनपुर के रूप में हुई है। जबकि उसके दोनों अन्य साथी विकास निवासी माधवपुरम और जितेंद्र निवासी हस्तिनापुर हैं। उनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल 32 बोर और दो तमंचे 315 बोर बरामद किये हैं। इसके अलावा अपाचे बाइक भी बरामद हुई है, जो लूट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंस्पेक्टर ने बताया कि लूटी गई अपाचे से वह दर्जनभर से अधिक वारदात को अंजाम दे चुके हैं। बदमाशों ने होली के दिन महिला से चेन लूट सहित दो वारदात कुबूल की हैं। कुछ अन्य घटनाओं का खुलासा होने की अभी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed