फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   paramdham followers attaked on tole plaza

गुस्साए परमधाम के अनुयायी, टोल प्लाजा पर तोड़फोड़

Fri, 21 Aug 2015 03:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Fri, 21 Aug 2015 03:05 AM IST
विज्ञापन
सिवाया टोल प्लाजा पर परमधाम न्यास के अनुयायियों से टैक्स लेने पर हंगामा हो गया। थोड़ी देर में सैकड़ों अनुयायी टोल प्लाजा पर पहुंच गए और टोल फ्री कर तोड़फोड़ कर दी। अनुयायियों ने कर्मियों के साथ हाथापाई की। मौके पर पहुंची पुलिस से नोकझोंक भी हुई। काफी देर बाद अनुयायी शांत हुए।
विज्ञापन

जिटौली निवासी कुशलवीर सिंह परमधाम न्यास का अनुयायी है। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह गाड़ी से दौराला से मोदीपुरम आ रहा था। लेन नंबर 12 पर पहुंचा तो टीसी ने टोल मांग लिया। इस पर कुशलवीर ने लोकल के 15 रुपये दिए और परमधाम की गाड़ी बताकर कंट्रोल में बात करने के लिए कहा।
विज्ञापन


आईडी मांगने पर टीसी से कहासुनी हो गई। सूचना पर सैकड़ों अनुयायी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि अनुयायियों ने टोल पर हंगामा कर टोल को फ्री करा दिया। गुस्साए अनुयायियों ने टोल में भी तोड़फोड़ कर बूम तोड़ दिए और टोल कर्मियों से हाथापाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशलवीर का आरोप है कि पहले टोल कर्मियों ने उसके साथ अभद्रता की। आरोप है कि पुलिस समय पर पहुंच गई थी, लेकिन हंगामे के बीच मूकदर्शक बनी रही। अनुयायियों की पुलिस से नोकझोंक हुई। सूचना पर टोल प्लाजा मैनेजर आशीष गुप्ता पहुंचे और अनुयायियों से बात की। इसके बाद वे शांत हुए। इस बीच एक घंटे तक टोल से फ्री वाहन निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed