फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Newborn baby stolen from Meerut Medical

मेरठ मेडिकल से नवजात शिशु चोरी, मां का रो-रो कर बुरा हाल, परिजन भी बेहाल

Tue, 04 Feb 2020 01:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Feb 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
Newborn baby stolen from Meerut Medical
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
मेरठ मेडिकल अस्पताल से सोमवार को नवजात शिशु पैदा होते ही चोरी कर लिया गया। इससे वहां खलबली मच गई। महिला चोर की तलाश में मेडिकल प्रबंधन और पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बच्ची की मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। काफी तलाश के बाद भी नवजात और आरोपी महिला का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मुंडाली निवासी किसान आसिफ ने बताया कि सोमवार दोपहर उनकी पत्नी सुमैया के मेडिकल अस्पताल के गायनिक वार्ड में बेटा पैदा हुआ था। दोपहर करीब 3:30 बजे पत्नी और नवजात को प्रथम तल पर वार्ड में ले जाया गया। इस दौरान उनके साथ एक महिला थी, जो सुबह से ही उनकी पत्नी की देखरेख कर रही थी। उन्होंने बच्चा उस महिला की गोद में दे दिया। 
विज्ञापन

 

पहले तल पर वार्ड के बाहर महिला नवजात को लेकर खड़ी थी। अचानक वह गायब हो गई। उसे काफी तलाश किया गया, मगर वह नहीं मिली। तलाशने पर भी उसका पता नहीं चला तो मेडिकल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और छानबीन की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, लेकिन सुराग नहीं मिला।

16 सीसीटीवी में से चार खराब
मेडिकल में 16 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनमें से चार खराब पड़े हैं। मेडिकल अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज बालियान ने बताया कि गायनिक वार्ड और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। वहीं, बच्चों को इस तरह अगवा करने का मेरठ में कोई गैंग तो सक्रिय नहीं है। दरअसल, 26 अगस्त 2017 को भी मेडिकल से बच्ची चोरी हुई थी, जो अब तक नहीं मिल सकी है।

मेडिकल अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस ने ले ली है। फुटेज वायरल की गई है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर नवजात को सकुशल बरामद किया जाएगा। पुलिस की दो टीमें तलाश में लगी हैं। -संजीव देशवाल, सीओ सिविल लाइन 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed