फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   near rto shop become communal situation

आरटीओ के पास दुकान में तोड़फोड़, सांप्रदायिक तनाव 

Fri, 14 Apr 2017 11:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 14 Apr 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
near rto shop become communal situation
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शास्त्रीनगर में आरटीओ के पास बृहस्पतिवार दोपहर दूसरे समुदाय के छह युवकों ने फोटो स्टूडियो में युवक के साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने तोड़फोड़ कर दुकान में आग लगाने की धमकी दी। इससे सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई। नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर के ब्लॉक निवासी मोहित जिंदल पुत्र मुकेश जिंदल की आरटीओ कार्यालय के पास लाला फोटो स्टूडियो के नाम से शॉप है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मोहित अपनी शॉप में बैठा था। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक आए और कहा कि यदि आरटीओ के पास दलालों की दुकान नहीं चलेंगी, तो वह किसी भी दुकान को नहीं चलने देंगे। दुकान बंद न करने पर आरोपियों ने मोहित के साथ मारपीट करते हुए सामान बाहर फेंकना शुरू कर दिया। आरोपी दुकान का शटर गिराकर भाग निकले। इस बीच दुकानदार पक्ष के लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने हंगामा कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने किसी तरह पीड़ित लोगों को समझाकर शांत कराया। वहीं हिंदू संगठनों के लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर आक्रोश जताया। शाम को पीड़ित पक्ष के लोगों ने कार्रवाई को लेकर नौचंदी थाने में हंगामा कर दिया। दुकानदार ने दो आधा दर्जन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर नौचंदी एसके राणा का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


25 दलाल हुए थे गिरफ्तार
आरटीओ में सोमवार को एडीएम और एसपी सिटी ने तीन सीओ और पांच थानेदारों के साथ छापेमारी कर 25 दलालों को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया। आरटीओ में दलाली बंद होने से नाराज होकर दूसरे समुदाय के युवकों यह हरकत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed