फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   naukar ne dalvaai dakaiti

नौकर ने डलवाई थी डकैती, पकड़े गए पांच आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा

Sun, 08 Jan 2017 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sun, 08 Jan 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
naukar ne dalvaai dakaiti
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

नौचंदी ग्राउंड स्थित गणपति प्रकाशन के मालिक के घर हुई डकैती के मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। डकैती पुराने नौकर ने डलवाई थी। पुलिस ने पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं, लेकिन मुख्य आरोपी नौकर अभी फरार है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया सारा सामान बरामद कर लिया गया है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए एक महीने प्लानिंग बनाई थी।

विज्ञापन


एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी और एएसपी कैंट सिद्धार्थ मीणा ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करके गणपति प्रकाशन के मालिक अभय रस्तौगी निवासी नौचंदी के घर में एक जनवरी को हुई डकैती का खुलासा किया। सदर बाजार पुलिस ने आरोपी समीर पुत्र हारून निवासी ऊंचा पीर इस्लामाबाद लिसाड़ी गेट, फरीद पुत्र यामीन निवासी किदवईनगर, चांद पुत्र अलीमुद्दीन, नईम पुत्र मैनुद्दीन निवासी अहमदनगर लिसाड़ी गेट और आकिल पुत्र नन्हें निवासी आशियाना कॉलोनी लिसाड़ी गेट को कैंट स्थित गुरु तेग बहादुर तिराहे से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इस दौरान दो आरोपी शाहिद और इमरान निवासी लिसाड़ी गेट मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पांचों आरोपियों की निशानदेही पर लूटा हुआ सामान आठ घड़ी, मोबाइल और सोने-चांदी के जेवरात आदि बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि डकैती गणपति प्रकाशन में काम करने वाले नौकर इमरान ने कराई थी। इमरान को जानकारी थी कि घर में कौन सा सामान कहां पर रखा है। नौकर इमरान पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने पहले बनाई थी प्लानिंग
पुलिस ने बताया कि डकैती की प्लानिंग एक महीने पहले बनाई गई थी। वारदात में एक पड़ोसी भी शामिल था। जिससे इमरान की गहरी दोस्ती थी। दोनों ने सटीक रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। पकड़े गए पांच आरोपियों ने पड़ोसी का नाम उजागर नहीं किया।


नौचंदी थाना पुलिस फेल
एक सप्ताह बीतने के बावजूद नौचंदी पुलिस को लुटेरों का सुराग नहीं लगा। नौचंदी पुलिस को फेल होते देख एसएसपी ने आईपीएस सिद्धार्थ मीणा को डकैती का खुलासा करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इस पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ सर्विलांस और मुखबिर तंत्र का सहारा लिया तो मामला खुलता चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed