{"_id":"1f0177f64b23e9e2ecb5eb5c812d0038","slug":"narabali-in-meerut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई साल के बच्चे की बलि दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाई साल के बच्चे की बलि दी
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 04 Sep 2015 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहटा थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा में तांत्रिक क्रियाओं के लिए ढाई साल के बच्चे की बलि दे दी। बच्चे के हाथ और पैर कटा शव बृहस्पतिवार को ईख के खेत में मिला। शक के आधार पर तांत्रिक क्रियाएं करने वाली एक महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
जटपुरा निवासी सुमित यूपी पुलिस में सिपाही है। वह वर्तमान में शामली कोतवाली में तैनात है। मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रहा उसका ढाई वर्षीय पुत्र हर्ष अचानक लापता हो गया। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए रोहटा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम लगभग चार बजे एक ग्रामीण ने तालाब के पास वाले ईख के खेत में बच्चे का शव देखा। उसने हर्ष के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने कपड़ों से बच्चे के शव की पहचान की। सूचना मिलने पर रोहटा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
बेरहमी से की गई हत्या
हर्ष की हत्या बेहद ही निर्मम तरीके से की गई। उसके दोनों हाथ कटे मिले। दोनों पैरों पर भी कटने के निशान थे। गले पर भी निशान था। माना जा रहा है कि हाथ और पैर काटने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। तांत्रिक क्रियाओं के लिए उसके बाल भी काटे गए हैं। पुलिस भी मान रही है कि तांत्रिक क्रिया के लिए हर्ष की बलि दी गई है।
शक के आधार पर एक को उठाया
पीड़ित परिवार ने गांव के एक परिवार पर तांत्रिक क्रियाएं करने का शक जताया है। उन्होंने बताया कि जिस दिन से हर्ष लापता है था, उसी दिन से उस परिवार के सभी पुरुष भी गायब हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तांत्रिक परिवार के घर पर दबिश दी। वहां से महिला को हिरासत में ले लिया।
घर में मचा कोहराम
इकलौते बेटे की हत्या ने पूरे परिवार को दहला दिया है। मां रूबी बदहवास सी हो गई। घर में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रूबी रोते-रोते कई बार बेहोश हो रही थी। सिपाही सुमित और उसके पिता चांदवीर का भी बुरा हाल था। परिजनों के साथ-साथ मौके पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम थीं।
कल दोपहर की थी हत्या
शव देकर पुलिस का मानना है कि उसकी हत्या चौबीस घंटे के अंदर ही हुई है। हत्यारे शव को तालाब में ठिकाने लगाने लाए होंगे, लेकिन मौका नहीं मिला होगा। इसीलिए ईख के खेत में फेंक गए।
पिता ने दर्ज नहीं कराई रिपोर्ट
हर्ष के पिता सुमित ने वारदात की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। उसने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।