फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   narabali in meerut

एसओ को तीन घंटे बनाया बंधक

Sat, 05 Sep 2015 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 05 Sep 2015 02:41 AM IST
विज्ञापन
narabali in meerut
मासूम की बलि के मामले में पुलिस की लचर कार्रवाई पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्रामीणों ने एसओ रोहटा को तीन घंटे तक बंधक बनाकर जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन


सीओ द्वारा 24 घंटे में घटना का खुलासा करने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रोहटा थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी सिपाही सुमित के ढाई वर्षीय पुत्र हर्ष को मंगलवार को अगवा कर लिया गया था। बृहस्पतिवार को हर्ष का शव गांव के ईख के खेत के किनारे पड़ा मिला। हत्यारों ने हर्ष के हाथ-पैर काट दिया था और उसक गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को रोहटा रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीण जटपुरा गांव से दो ट्रैक्टर ट्राली भरकर पूठखास गांव के पास पहुंचे। इस दौरान रालोद नेता सुनील रोहटा ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद ग्रामीण जटपुरा पहुंच गए।

इस दौरान एसओ रोहटा सतेंद्र यादव जटपुरा गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने एसओ से अब तक की गई कार्रवाई के बारे में पूछा, जिसका एसओ कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके तो नाराज ग्रामीणों ने एसओ को बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने एसओ कामोबाइल फोन भी बंद करा दिए और एसओ को तीन घंटे तक वहीं बैठाए रखा।

सूचना पर सीओ सरधना मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। उन्होंने कहा कि पुलिस 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा कर देगी। एसओ सतेंद्र जाटव ने बताया कि पिता सुमित की तहरीर पर अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को महिला के अलावा शुक्रवार दो व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

ज्यादा रक्त बहने से हुई हर्ष की मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की बलि देने की थ्योरी सही साबित हुई। एसओ रोहटा सतेंद्र यादव ने बताया कि हर्ष की मौत अत्यधिक रक्त रिसाव से हुआ। जिसका सीधा अर्थ है कि हर्ष के कातिलों ने उसकी हत्या करने से पहले उसके हाथ पैर काटकर उसके शरीर का खून बाहर निकाला। हर्ष के शरीर पर कई जगह से कट मारा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक बात और साफ हो गई कि हर्ष के मरने के बाद भी उसका गला दबाया गया था। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि हर्ष के घुटनों की दोनों पाली भी बाहर निकाल ली गई, जोकि गायब मिलीं।

महिला के घर के बाहर से मिले खून के धब्बे
घटना स्थल पर जांच के लिए शुक्रवार को डॉग स्क्वाएड और फिंगर प्रिंट जांच की टीम गांव पहुंची। टीम ने डॉग को हर्ष के कपडे़ सुंघाए। जिसके बाद डॉग हर्ष के घर के आसपास की गलियो में ही इधर-उधर दौड़ता रहा। इस दौरान डॉग हिरासत में ली गई महिला के घर पहुंचा और वहां पर पुलिस को खून के धब्बे भी मिले। जिसका पुलिस ने सैंपल लिया।


गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार रात शव लेकर परिजन गांव पहुंचे और रात ग्यारह बजे उसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार को शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने रालोद, बसपा और भाजपा के नेता भी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इनमें रालोद वेस्ट यूपी संगठन प्रभारी राजकुमार सांगवान, सुनील रोहटा, सतपाल, हरेंद्र प्रधान, बसपा नेता नजाकत अली, पैन सिंह मलिक, नैपाल भदौड़ा भाजपा नेता बिल्लू मास्टर शामिल रहे। सीओ शामली निशांत कुमार भी मृतक हर्ष के पिता सुमित को सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed