फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar police has uncovered a interstate gang and arrested two accused

मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गिरोह के वाहन चोर दबोचे, आठ बाइक बरामद, मास्टरमाइंड फरार

Tue, 28 May 2019 07:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 May 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar police has uncovered a interstate gang and arrested two accused
बाइक चोर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

अंतरराज्यीय गिरोह के दो वाहन चोरों को क्राइम ब्रांच व मुजफ्फरनगर पुलिस ने एटूजेड रोड से मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की आठ बाइक बरामद की गई हैं। गिरोह का एक आरोपी फरार है, जो मास्टरमाइंड बताया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात क्राइम ब्रांच व नई मंडी थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर एटूजेड रोड पर चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान बुलेट व स्कूटी पर आते दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग की भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों से बरामद दोनों वाहन चोरी के पाए गए। उनके पास से दो तमंचे-कारतूस भी मिले, जिस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उनकी निशानदेही पर श्रीराम कॉलेज के पास स्थित बाग में छिपाई गईं चोरी की छह अन्य बाइक भी बरामद की गईं। 
विज्ञापन


एसएसपी के अनुसार पकड़े गए वाहन चोर खतौली के शेखपुरा निवासी राजेश उर्फ रजनीश पुत्र चरना व बुढ़ाना मोड़ खांजापुर निवासी अविश तोमर पुत्र कुंवरपाल हैं। आरोपी दिल्ली व आसपास जनपदों से बाइक चोरी करते हैं। इनका दिल्ली निवासी साथी राजू चोरी की बाइकों के फर्जी कागजात तैयार करता है, जो मास्टर माइंड है। फर्जी कागजात बनाने के बाद बाइकों को देहात क्षेत्र में बेच दिया जाता है। वाहन चोर रजनीश इससे पहले गाजियाबाद के कविनगर थाने से अपहरण के मामले में जेल जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चोरों को गिरफ्तार करने वालों में इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, एसएसआई मदन सिंह बिष्ट, क्राइम ब्रांच प्रभारी प्रवेश शर्मा, कांस्टेबल हरवेंद्र व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed