{"_id":"5d7d23ed8ebc3e93d0284632","slug":"muzaffarnagar-police-has-revealed-the-murder-of-abujar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर पुलिस ने किया खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार, ये रही अबूजर के मर्डर की बड़ी वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुजफ्फरनगर पुलिस ने किया खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार, ये रही अबूजर के मर्डर की बड़ी वजह
Sat, 14 Sep 2019 11:02 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
दोनों आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जिले की सिखेड़ा पुलिस ने गांव बिहारी में एक हफ्ते पूर्व हुई 12 वर्षीय अबूजर पुत्र निसार की हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले गांव के ही दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कई साल पूर्व अपनी मां से हुई मारपीट का बदला लेने के लिए बालक का बेरहमी से कत्ल किया था।
विज्ञापन
पुलिस लाइन स्थित सभागार में शनिवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी अभिषेक यादव व एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि छह सितंबर को सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बिहारी निवासी अबूजर (12) पुत्र निसार लापता हो गया था। अगले दिन उसकी लाश मिली थी, जिसकी गर्दन बेरहमी से काटकर धड़ से अलग कर दी गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: सुभारती विवि के अधीक्षक की बीच सड़क पर पीट-पीटकर हत्या, तमाशबीन बनी रही भीड़
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान गांव बिहारी निवासी शिब्बू व उसके भाई हारूण पुत्रगण मल्लू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया कि उसके परिजनों का कई साल पूर्व निसार पक्ष से झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में हत्यारोपियों की मां को गंभीर चोट आई थी, जिसके चलते वह आज तक अस्वस्थ है। इसी के चलते दोनों भाई निसार के परिवार से रंजिश रखते हुए उसे जिंदगी भर का जख्म देना चाहते थे। बदला लेने के इसी जुनून में दोनों भाइयों ने छह सितंबर को अबूजर को अगवा कर लिया और जंगल में ले जाकर उसकी छुरे से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छुरा भी बरामद कर लिया गया है।
बता दें कि खुलासे में एसओ सिखेड़ा अजय कुमार, क्राइम ब्रांच स्वाट टीम प्रभारी एसआई प्रवेश कुमार, कांस्टेबल सोनू शर्मा व हरवेंद्र समेत अन्य पुलिसकर्मियों का सहयोग रहा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/