{"_id":"5d7d06d68ebc3e016e027a7f","slug":"superintendent-of-subharti-university-murdered-in-meerut-city-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: सुभारती विवि के अधीक्षक की बीच सड़क पर पीट-पीटकर हत्या, तमाशबीन बनी रही भीड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ: सुभारती विवि के अधीक्षक की बीच सड़क पर पीट-पीटकर हत्या, तमाशबीन बनी रही भीड़
Sun, 15 Sep 2019 12:24 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस और नीचे संजय गौतम का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में बागपत रोड पर बदमाशों ने सुभारती यूनिवर्सिटी के कार्यालय अधीक्षक की शनिवार शाम को पीट-पीटकर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर बदमाश आसानी से फरार हो गए। पुलिस हत्या का कारण रंजिशन मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: युवक को दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पीट-पीटकर मार डाला, मौलाना की पढ़ाई कर रहा था छात्र
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजाया गली नंबर छह निवासी संजय गौतम (45) पुत्र कृष्ण कुमार सुभारती यूनिवर्सिटी में विज्ञान विभाग कार्यालय में अधीक्षक थे। शनिवार शाम पांच बजे संजय विवि से बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
बागपत रोड स्थित सीमेंट गोदाम के पास तीन बाइकों पर सवार नौ बदमाशों ने उनको घेर लिया। बदमाशों ने पहले उन्हें गोली मारने की कोशिश की। लेकिन तमंचे से गोली नहीं चली। संजय अपने हेलमेट से बदमाशों पर प्रहार करके भागने लगे। लेकिन बदमाशों ने उन्हें घेरकर जमीन पर गिरा लिया और फिर ईंट से पीट पीटकर उन्हें मार डाला।
वहीं घटनास्थल के पास ही कृष्णा ढाबा है, जहां के कर्मचारी व वहां से गुजरते लोग वहां पहुंचे। लोगों ने विरोध जताने की कोशिश की तो बदमाशों ने लोगों को तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी, जिस पर लोग पीछे हट गए। बदमाश बदला लेने की बात कहकर बाइकों से वहां से फरार हो गए। एसओ टीपीनगर दिनेश चंद मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/