फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar News: Dead body of a youth have been found in a village of Uttar Pradesh

मुजफ्फरनगर: गड्ढे में पड़ी मिली लापता युवक की लाश, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

Tue, 16 Jun 2020 11:20 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Jun 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Dead body of a youth have been found in a village of Uttar Pradesh
ग्रामीणों ने नहीं उठने दिया शव - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के गांव बड़ौदा में मंगलवार सुबह को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी।

विज्ञापन


बुढ़ाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा में सोमवार को शाहरुख (22 वर्ष) पुत्र मिलू दीन अचानक गायब हो गया था। वहीं मंगलवार सुबह शाहरुख का शव गांव के बाहर गड्ढे में पड़ा मिला। उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: 12 बीघा जमीन के लालच में विधवा की हत्या, ससुर और जेठ के दो बेटे गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घटना की सूचना मिलते ही सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। ग्रामीणों का कहना है कि तीन माह पहले भी शाहरुख की हत्या का प्रयास किया गया था। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई थी। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस कार्रवाई करती तो उसकी जान बच सकती थी। ग्रामीण एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग रहे हैं। शव के साथ ग्रामीण घटनास्थल पर मौजूद हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed