{"_id":"5cdb3052bdec22071d1be975","slug":"murdered-body-found-in-closed-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कार में मिला युवक का शव, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बंद कार में मिला युवक का शव, हंगामा
Wed, 15 May 2019 04:45 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Wed, 15 May 2019 04:45 AM IST
विज्ञापन
गंगानगर थाने में मामले की जानकारी लेते नरेंद्र के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेरठ की भोलाझाल के पास कार में दो लोगों की मौत का मामला पूरी तरह से सुलझा नहीं कि मंगलवार शाम गंगानगर में एक युवक का शव कार में मिला। पुलिस ने मौत का कारण दम घुटना बताया तो युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया।
पुलिस के अनुसार गंगानगर एम ब्लॉक में पार्क के पास ईओन गाड़ी लावारिस हालत में दोपहर से खड़ी थी। रात 9.30 बजे स्थानीय लोगों ने कार में एक युवक को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर गंगानगर पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि कार का लॉक खुला था। कार से बेहोश मिले युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान मूल रूप से जैनपुर परतापुर निवासी नरेंद्र (35) पुत्र कर्णसिंह हाल निवासी श्रद्धापुरी कंकरखेड़ा के रूप में हुई। अविवाहित नरेंद्र फिलहाल अपनी बहन के यहां गंगानगर में रह रहा था। पुलिस का प्रारंभिक जांच में मानना है कि उसकी मौत कार के एसी की गैस के चलते हुई है। उसने पहले शराब पी और फिर ड्राइवर की बगल वाली सीट पर लेट गया था। सीओ अखिलेश भदौरिया के मुताबिक नरेंद्र ने तीन माह पूर्व जमीन बेचकर कार ली थी। नरेंद्र का शव ड्राइवर की बगल की सीट पर मिला। अंदेशा है कि कार में दूसरा व्यक्ति ड्राइवर की सीट पर होगा। उसकी जांच की जा रही है।
वहीं, नरेंद्र की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। शरीर पर चोट के निशान न होना भी पुलिस ने बताया।
विज्ञापन
कार में लेटना बन रहा काल
भोलाझाल के पास कार में दो लोगों की मौत बीती आठ मई को हुई थी। पुलिस जांच में माना गया कि दोनों लोग कार में एसी चलाकर आराम कर रहे थे। एसी से निकलने वाली मोनो आक्साइड गैस से दोनों लोगों की मौत हो गई। रुकी हुई गाड़ी में यह जहरीली गैस बन गई। जिसका असर सीधा हार्ट पर पड़ा था। ठीक उसी तरह से गंगानगर में कार में नरेंद्र की मौत होना माना जा रहा है।
दो लोगों की मौत में हत्या का आरोप
मेरठ। भोला झाल पर कार में मिले दो व्यक्तियों के शवों के मामले में ब्रजपाल की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। भावनपुर के अब्दुल्लापुर निवासी केसो देवी ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके पति ब्रजपाल और एक अन्य व्यक्ति का शव आठ मई की रात को भोला की झाल पर कार में मिला था। गाड़ी के पौने दो लाख रुपये को लेकर उसके पति का विवाद था। जब उसका पति घर नहीं पहुंचा तो उसने फोन किया लेकिन कॉल पुलिस ने उठाई। पुलिस ने बताया कि ब्रजपाल और नरेंद्र त्यागी के शव कार में मिले थे। महिला का आरोप है कि जयभीमनगर निवासी एक युवक ने उसके पति की पैसों के लेनदेन में हत्या की है। इसकी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। पुलिस अफसरों ने जांच का आश्वासन दिया है।
सरधना में ईंट भट्ठे पर युवक की हत्या
सरधना। सरधना क्षेत्र के कालंद गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। मजदूर की पत्नी ने भट्ठे के मुंशी पर साथी के साथ मिलकर पीट-पीटकर हत्या कर शव पेड़ के नीचे डालने का आरोप लगाया है। बुढ़ाना तहसील क्षेत्र अंतर्गत नगवा गांव निवासी गुलाब (40) पुत्र नकली सिंह परिवार के साथ कालंद गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। पत्नी सविता के मुताबिक सोमवार रात करीब दस बजे एक युवक उसके कमरे पर पहुंचा। बताया कि भट्ठा मालिक ने गुलाब को बुलाया है। जिसके बाद गुलाब उसके साथ चला गया। देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। सविता की मानें तो मंगलवार सुबह मजदूर भट्ठे पर पहुंचे तो उन्होंने एक पेड़ के नीचे खून से लथपथ गुलाब का शव पड़ा देखा। जानकारी पर पत्नी सविता पहुंच गई और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी सविता ने भट्ठे के मुंशी और उसके साथी पर हत्या के आरोप में तहरीर दी। सीओ सरधना पंकज सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।