{"_id":"56fd86084f1c1bcd4ef00123","slug":"murder-in-mundali","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसा-बुग्गी लूटकर अधेड़ की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैंसा-बुग्गी लूटकर अधेड़ की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Fri, 01 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
मेरठ में हत्या के बाद जमा भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ के युवक की मुंडाली थाना क्षेत्र में भैंसा बुग्गी लूट के बाद हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने किठौर थाने पर हंगामा किया। वहीं किठौर-हापुड़ मार्ग पर जाम लगाकर पांच लाख मुआवजे की मांग की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के सरावनी गांव निवासी काफिल पुत्र इलियास किठौर में भैंसा-बुग्गी से मजदूरी करने आया था। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने बाबूगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। बुधवार शाम मुंडाली क्षेत्र में शोल्दा के पास एक किसान ने पुलिस को सूचना दी कि जंगल में एक बुग्गी खड़ी है। इसके बाद पुलिस ने बुग्गी को कब्जे में ले लिया और आसपास के क्षेत्र में तलाशी की।
विज्ञापन
इस दौरान मुंडाली क्षेत्र में एक युवक अचेत अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन और ग्रामीण किठौर थाने पहुंचे और हंगामा किया। वहीं बाद में किठौर-हापुड़ मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों ने कहा कि मऊखास चौकी की पुलिस ने लापरवाही की है।
विज्ञापन
बुधवार को अचेत अवस्था में मिलने के बाद भी उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। परिजनों ने कहा कि काफिल की भैंसा-बुग्गी लूट के बाद हत्या की गई है। पुलिस मान रही है कि जहरीला पदार्थ देकर लूटपाट की गई है। पुलिस को भैंसे का कोई सुराग नहीं लगा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम हापुड़ ने लोगों को शांत किया। इंस्पेक्टर किठौर सुम्मेर सिंह यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।