फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder by press

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या

Mon, 06 Mar 2017 12:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 06 Mar 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
murder by press
मौके पर जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

गांव भैंसा में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से खून से सनी हुई प्रेस मिली है। आशंका जताई जा रही है कि विवाहिता के सिर में इसी प्रेस से वार किए गए हैं। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर निवासी फरियाद पुत्र लुत्फ अली ने तहरीर दी है कि उसकी बहन नाजमा उर्फ छोटी का निकाह 16 सितंबर 2016 को गांव भैंसा निवासी नदीम पुत्र मोईन अली से हुआ था। निकाह के समय सभी जरूरतों का सामान दहेेज में दिया गया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग नाजमा को अक्सर कम दहेज लाने की बात कहकर प्रताड़ित करते थे। पति नदीम, सास हदीसा, ननद आयशा तथा फरमान, महताब, परवेज, वसीम चचिया ससुर आदि नाजमा से मारपीट भी करते थे। आरोपियों ने एक लाख रुपये नकद और बाइक की मांग कर रखी थी।  
विज्ञापन


आरोप लगाया कि दो दिन पहले भी नाजमा के पति ने मांग पूरी नहीं होने पर नाजमा को जान की धमकी दी थी। रविवार की सुबह गांव भैंसा निवासी उसके दूसरे बहनोई मलवा ने फोन कर नाजमा के परिजनों को उसकी मौत होने की जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से लोहे की प्रेस बरामद की है। प्रेस पर खून के निशान लगे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार इसी प्रेस से सिर पर वारकर विवाहिता की हत्या की गई है। सूचना पर सीओ अंकित मित्तल और थाना प्रभारी राजेश चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  मृतका के ससुराल पक्ष के सभी लोग घर से फरार हो गए हैं। थाना प्रभारी राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि सभी सात आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के सिर और गले पर चोट के निशान मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed