फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Munna Bajrangi murder case: Delhi Police did not present Sunil Rathi in court

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: कुख्यात सुनील राठी को पेशी पर लेकर नहीं आई दिल्ली पुलिस

Thu, 07 Feb 2019 10:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 07 Feb 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Munna Bajrangi murder case: Delhi Police did not present Sunil Rathi in court
कुख्यात सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में कुख्यात सुनील राठी को दिल्ली पुलिस न्यायालय में पेशी पर लेकर नहीं आई। राठी दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। वहीं कचहरी में पुलिस ने राठी की पेशी को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी थी। 

विज्ञापन


जिला कारागार में नौ जुलाई 2018 को पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी पर बजरंगी की हत्या का आरोप लगा था। तत्कालीन जेलर यूपी सिंह ने राठी के खिलाफ खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जेल के सेफ्टी टैंक से राठी की निशानदेही पर पुलिस ने पिस्टल व 22 कारतूस बरामद किए थे। सुनील राठी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।

विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार को बजरंगी हत्याकांड में राठी की पेशी थी। दिल्ली पुलिस राठी को न्यायालय में पेशी पर लेकर नहीं आई। राठी की पेशी को लेकर पुलिस ने कचहरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए थे। वहीं पुलिस ने कचहरी में चेकिंग अभियान भी चलाया। संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed